Donald Trump: ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए ट्रंप ने जारी किया ये आदेश, अमेरिका चुनाव से पहले किया था बड़ा वादा
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लड़कियों और महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने से रोक दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लड़कियों और महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने से रोक दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए। जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर खिलाड़ी अब महिला वर्ग में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए।
‘‘पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखना” शीर्षक वाले इस आदेश में कहा गया कि संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी छूट दी गई है कि वो ट्रंप प्रशासन के नियमों के अनुसार काम करें। संघीय निधि प्राप्त करने वाली संस्थाओं को अब ट्रंप के इस नियम का पालन करना होगा। जिसमें ‘लिंग’ का मतलब जन्म के समय किसी व्यक्ति को दिया गया लिंग है।
महिलाओं के खेलों पर विवाद हुआ खत्म
ट्रंप ने व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) के ‘ईस्ट रूम’ में एक हस्ताक्षर समारोह में कहा कि इस शासकीय आदेश के साथ महिलाओं के खेलों पर विवाद समाप्त हो गया है। इस समारोह में पूर्व कॉलेजिएट तैराक रिले गेन्स सहित कई सांसद और महिला खिलाड़ी मौजूद थे, जो प्रतिबंध के समर्थन में सामने आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव, शांति के लिए अब खुद ईरानी नेताओं से मिलने को तैयार, क्या टल जाएगा महायुद्ध?
ट्रंप का ‘LOCKED IN MODE’ एक्टिव: अब सिर्फ जीत होगी, कोई बहाना नहीं… व्हाइट हाउस के पोस्ट से मची खलबली
ट्रंप के टीम भेजने के ऐलान के बाद ईरान की ‘ना’, शांति वार्ता से पीछे हटा तेहरान; US को दी ‘करारे जवाब’ की धमकी
ईरान-अमेरिका में सुलह की कोशिश, पाक आर्मी चीफ मुनीर ने ट्रंप को किया फोन, होर्मुज ब्लॉकेड पर की ये बड़ी मांग
व्हाइट हाउस की सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश नियमों के अनुरूप है और इससे महिलाओं को एकल-लिंग खेल और एकल-लिंग लॉकर रूम से वंचित करने वाले ‘‘स्कूलों एवं एथलेटिक संघों” के खिलाफ कार्रवाई करना संभव हो पाएगा। ट्रंप का यह शासकीय आदेश ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन होने वाला है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
खेल दिवस के अवसर पर ट्रंप ने जारी किया यह आदेश
ट्रंप का यह आदेश राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आया है। ट्रंप ने ट्रांसजेंडर लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई का यह नया सीरीज है। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान वादा किया था कि वे पुरुषों को महिलाओं के खेल से अलग रखेंगे। अब ट्रंप ने इस आदेश को पारित कर चुनाव में किए हुए वादे को पूरा किया है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
