

-विनय कुमार
आज टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में लोहा लेने मैदान में उतरेगी। आज का मुकाबला Do or Die वाला है, क्योंकि पहला मैच बंगदेश जीत चुका है। और अगर आज टीम इंडिया हार गई, तो सीरीज पर बांग्लादेश का कब्ज़ा हो जाएगा।
गौरतलब है कि टीम इंडिया जब पिछली बार बांग्लादेश के दौरे पर बांग्लादेश गई थी, उस दौरे में भी टीम इंडिया को वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने चारों खाने चित्त किया था और सीरीज जीती थी। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) आज जीत के साथ इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं। लेकिन, मौसम और पिच के मिजाज़ के मद्देनजर टॉस महत्वपूर्ण रोल निभाएगा। आइए जानें पिच का मिजाज।
गौरतलब है कि आज का मुकाबला BAN vs IND 2nd ODI Match, 2022 शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में सुबह 11.30 बजे आरंभ होगा। 11 बजे टॉस किया जाएगा। आपको बता दें इस सीरीज का पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें कांटे की टक्कर हुई थी और बांग्लादेश रन चेज करते हुए जीत अपनी झोली में ले गया। लेकिन, माना जा रहा है की बोलिंग की मददगार यहां की पिच का मिजाज आज के मैच में बदला नजर आ सकता है और बल्लेबाज़ी को साथ दे सकती है।
आज सीरीज के दूसरे मैच में हाई टारगेट की संभावना है। 280-300 का लक्ष्य खड़ा हो सकता है। पूरी संभावना है कि टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी लेना पसंद करेगा। क्योंकि, मौसम के अनुसार पिच मैच के शुरुआती 10 ओवर में बोलर्स को मदद कर सकती है और उसके बाद बल्लेबाजों को साथ देगी। वैसे, क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है।