

आज ठंड के मौसम में ठंडी रात में अदब के शहर लखनऊ के क्रिकेट के मैदान में पारा चढ़ जाएगा, जब शाम 7 बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I Series, 2023 का दूसरा और निर्णायक मुकाबला आरंभ होगा। भारत को सीरीज में हार से बचने के लिए आज का मैच 'करो या मरो' वाली इंटेंसिटी और रणनीति से खेलना होगा और जीत हासिल करनी होगी। वहीं, न्यूज़ीलैंड आज के।मैच में जीत हासिल कर सीरीज जीतने के लिए जान झोंक देगी।
गौरतलब है कि, इस सीरीज के रांची में खेले गए पहले मैच में भारत को खराब गेंदबाजी की वजह से हार झेलनी पड़ी थी। उस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 21 रन से शिकस्त दी थी। ऐसे में आज टीम इंडिया का मैनेजमेंट पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करना चाहेगा।
माना जा रहा है कि आज रविवार, 29 जनवरी को इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले निर्णायक मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) या मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 23 T20 International Match खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 12 जीते और न्यूजीलैंड ने 10 मैच। जबकि, एक मैच टाई रहा।
ईशान किशन (Ishan Kishan Wicket-keeper), शुभमन गिल (Shubman Gill), राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Captain),. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), उमरान मलिक (Umran Malik), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), मुकेश कुमार (Mukesh Kumar)/युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)।
फिन एलेन (Finn Allen), डेवोन कॉन्वे (Devon Conway Wicket-keeper), मार्क चैपमैन (Mark Chapman), डैरिल मिचेल (Daryl Mitchell), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell), मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner), लॉकी फर्ग्युसन (Lockie Ferguson), जैकब डफी (Jacob Duffy), ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) ईश सोढ़ी (Ish Sodhi)।
विनय कुमार