टाइगर वुड्स: गोल्फ की दुनिया का बेताज बादशाह, लगातार चार प्रमुख चैंपियनशिप जितने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
- Written By: किर्तेश ढोबले
नई दिल्ली: दुनिया के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स (Tiger Woods Birthday) आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म आज ही के दिन 30 दिसंबर 1975 को साइप्रस कैलिफ़ोर्निया में हुआ। जन्म के समय, वुड्स का प्रथम नाम ‘एल्ड्रिक’ और मध्य नाम ‘टोंट’ रखा गया था। टोंट जो की एक पारंपरिक थाई नाम है।
टाइगर वुड को उनका उपनाम उनके पिता के एक वियतनामी सिपाही मित्र वुओंग डैंग फोंग से मिला था, जिनको वुड्स के पिता ने टाइगर उपनाम दिया था। जिस समय उन्होंने जूनियर और शौकिया गोल्फ में राष्ट्रीय शोहरत हासिल की थी। उसके बाद उन्हें सिर्फ ‘टाइगर वुड्स’ के रूप में ही जाना जाने लगा। उल्लेखनीय है कि, वुड्स के पिता ने उन्हें सिर्फ 2 साल की उम्र में गोल्फ से परिचय कराया था। जिस उम्र में बच्चे बराबर चलना नहीं जानते।जन्मदिन के मौके पर आइये जानें उनकी उपलब्धियां…
ग्रेटेस्ट गोल्फर ऑफ ऑल टाइम
टाइगर वुड्स ने 10 साल की उम्र में उन्होंने पहली प्रतियोगिता जीती थी। उन्होंने अब तक 82 पीजीए टूर इवेंट्स जीत चुके हैं, इसमें 15 ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट भी शामिल हैं। अमेरिका यह दिग्गज लगातार सबसे अधिक समय तक वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाला खिलाड़ी रहा है। उल्लेखनीय है कि, वुड्स 683 हफ्तों तक नंबर एक की रैंकिंग पर रह चुके हैं, इसी वजह से उन्हें ग्रेटेस्ट गोल्फर ऑफ ऑल टाइम भी कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेच्योर प्लेयर ऑफ द इयर
टाइगर वुड्स ने 1984 में आठ वर्ष की आयु में जूनियर वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप में सबसे कम आयुवर्ग 9-10 की लड़कों की प्रतियोगिता जीती थी।1988 से 1991 तक लगातार चार जीतों सहित उन्होंने छः बार जूनियर विश्व चैंपियनशिप जीती थी। वुड्स 1991 में सबसे छोटी उम्र में अमेरिकी जूनियर अमेच्योर चैंपियन बने, उन्हें लगातार दूसरे साल दक्षिण कैलिफोर्निया अमेच्योर प्लेयर ऑफ द इयर घोषित किया गया।
1992 में उन्होंने इपने अमेरिकी जूनियर अमेच्योर चैम्पियनशिप में अपने खिताब का बचाव किया और पहले बहुल विजेता बने। पहली पीजीए (PGA) टूर प्रतियोगिता और निसान लॉस एंजिल्स ओपन में भाग लिया तथा इन्हें गोल्फ डाइजेस्ट प्लेयर ऑफ द इयर, गोल्फ वर्ल्ड प्लोयर ऑफ द इयर और गोल्फवीक अमेच्योर ऑफ द इयर नामित किया गया। वुड्स इकलौते गोल्फर हैं जिसने लगातार तीन बार यूएस अमैच्योर का खिताब जीता है।
चार चैंपियनशिप का खिताब
वुड्स सभी प्रमुख चार चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले दुनिया के पांचवें और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वे इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार चार प्रमुख चैंपियनशिप (2000-2001) जीती है। वुड्स के प्रमुख खिताबों की बात करें तो उन्होंने 82 बार पीजीए टूर, 41 बार यूरोपियन टूर, तीन बार जापान गोल्फ टूर, दो बार एशियाई टूर, समेत कई अन्य छोटे टूर्नामेंट भी जीते हैं।
पहला मास्टर्स खिताब
वुड्स ने 1997 में अपने 21 वर्ष की आयु में अपना पहला मास्टर्स खिताब जीता था। उस समय वह ये खिताब जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा और दुनिया के पहले अश्वेत खिलाड़ी थे। वुड्स कमाई के मामले में भी कई बार शीर्ष पर रह चुके हैं। दुनिया के सबसे महंगे पेशेवर खिलाड़ी रह चुके वुड्स ने एक अनुमान के मुताबिक 2010 में अपनी जीत और विज्ञापनों से 9 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए थे।
