Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, IIT ग्रेजुएट, थी इतनी सैलरी

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 11, 2021 | 04:03 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप  (T20 World Cup 2021) में भारत का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। जिसकी वजह से भारत सेमीफाइनल (T20 WC 2021 Semifinal) में जगह बनाने में नाकामयाब रही। इसी वजह से टीम को काफी आलोचना (Indian Cricket Team Troll) का भी सामना करना पड़ा। बता दें कि, भारत इस टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी मैच के साथ ही कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी टी20 की कप्तानी से मुक्त हो चुके हैं। लेकिन, इस विश्व कप में उनकी कप्तानी पर भी कई सवाल उठाए गए। 

भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ खेला था, जहां भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर विराट (Virat Kohli Troll On Social Media) को काफी धमकियां मिली थी। कोहली की महज़ 9 महीने की बेटी को भी रेप (Rape Threat To Virat Kohli Daughter) की धमकियां मिली थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है।

विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन, इन सब में हैरानी वाली बात ये है कि महज़ 9 महीने की बच्ची को धमकी देने वाला ये शख्स जाहिल-गवार नहीं बल्कि आईआईटी से ग्रेजुएट है। एक पढ़े-लिखे शख्स ने इतनी घिनौनी बात सोशल मीडिया पर तब कही, जब भारत पाकिस्तान से 10 विकेटों से हार गई थी। इस धमकी के बाद दिल्ली महिला आयोग ने इस पर एक्शन लिया था। वहीं कोहली के मैनेजर ने भी एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने धमकी देने वाले शख्स की खोज शुरू की और आखिरकार उसे बुधवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया और मुंबई लेकर आए। 

IIT ग्रेजुएट है आरोपी

सूत्रों की मानें तो आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अगुबथिनी (Ramnagesh Srinivas Akubathini) के तौर पर हुई है, जो कि 23 साल का है। रामनागेश ने दो साल पहले ही आईआईटी हैदराबाद से ग्रेजुएशन की थी। जिसके बाद उन्हें एक टॉप फूड एप में नौकरी मिली थी, जहां उसे सालाना 24 लाख का पैकेज दिया गया था। लेकिन, हाल ही में उसने अपनी नौकरी अमेरिका से मास्टर डिग्री लेने के लिए छोड़ दी थी। वहीं रामनागेश के पिता अब तक समझ नहीं पाए हैं कि उनके बेटे को क्यों गिरफ्तार किया गया। बता दें कि वह भी अपने बेटे के साथ मुंबई आए हैं। 

The accused ramnagesh srinivas akubathini arrested for rape threatening to virat kohlis daughter he is iit graduate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2021 | 04:03 PM

Topics:  

  • ICC
  • India vs Pakistan
  • Rape Threat
  • Sports
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

विराट से धोनी-बुमराह तक, टीम इंडिया ने ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें

2

अनुष्का ही मेरी रोशनी है…विराट कोहली ने पत्नी संग शेयर की खास फोटो, यूं किया न्यू ईयर 2026 का वेलकम

3

शतरंज में भारत की तरक्की…PM Modi ने दी अर्जुन एरिगैसी को दी बधाई

4

Year Ender 2025: क्रिकेट के 25 सबसे बड़े और चौंकाने वाले रिकॉर्ड्स, जिसने साल 2025 में मचाई धूम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.