बांग्लादेश के खिलाफ अगले मैच के लिए टीम इंडिया पहुंची एडिलेड, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Team India
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम (Team India) का अगला मुकाबला बांग्लादेश (IND vs BAN) से है। यह मैच 2 नवंबर बुधवार को एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स एडिलेड भी पहुंच गए हैं। जिसका वीडियो बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने एडिलेड पहुंचकर रिएक्शन भी दिया है। 

मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल एडिलेड के लिए रवाना होने से पहले मस्ती करते हुए दिखाई दिए। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सिराज और अक्षर साथ चलते नजर आ रहे हैं। सिराज ने कहा, ''अभी कहां जा रहे हैं, एडिलेड जा रहे हैं। ये मैं और अक्षर, ये हमारी फ्लाइट।'' कार्तिक ने कहा, ''हम एडिलेड जा रहे हैं। ये फ्लाइट लंबी होगी।''

https://twitter.com/BCCI/status/1587030545266900992

गौरतलब है कि, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने शानदार शुरुआत की है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। उसके बाद टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 56 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि, भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से हार गई थी। जिसके बाद अब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी।