क्या यह T20 वर्ल्ड कप विराट कोहली के करियर का होगा आखिरी बड़ा टूर्नामेंट? उनके बचपन के कोच ने कही चौंकाने वाली बात
- Written By: काजल चोपड़े
नई दिल्ली: साल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ खेलने वाली है। यह मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाने वाला है। वहीं, टी 20 वर्ल्ड को शुरू होने से पहले से कुछ खिलाड़ियों के बारे में चर्चा हो रही है।
ऐसा माना जा रहा है कि, इस बार टीम में शामिल कुछ खिलाड़ियों का यह आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का भी नाम शामिल था। बता दें कि, 5 नवंबर को विराट कोहली 34 साल के हो जाएंगे। वहीं, तीनों फॉर्मेट में खेलने का उनपर काफी प्रेशर है। ऐसे में शायद यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।
वहीं, इसी बारे में अब विराट (Virat Kohli) के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का बयान सामने आया है। उनका मानना है कि, विराट का यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप नहीं होगा, वह लंबे समय तक भारत की सेवा करते रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
मीडिया से बात करते हुए विराट (Virat Kohli) के बचपन के कोच ने कहा ‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह विराट कोहली के लिए आखिरी टी 20 विश्व कप नहीं होगा। वह लंबे समय तक टीम इंडिया की सेवा करेंगा। अपने फॉर्म, फिटनेस और रन बनाने और मैच जीतने की भूख के साथ, मुझे उम्मीद है कि वह अगले टी 20 विश्व कप में भी दिखाई देंगे।’
उन्होंने आगे कहा ‘कोहली ने एक बड़े दुबले पैच को पार कर लिया है और हर कोई उनके प्रदर्शन को जानता है। वह तरोताजा दिख रहा है और अच्छा करने के लिए उत्सुक है। मुझे उम्मीद है कि अगर भारत इस टी20 विश्व कप को जीतना चाहता है तो वह अहम भूमिका निभाएगा।’
