वायकॉम 18 ने 10 साल के लिए खरीदे दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के राइट्स
- Written By: काजल चोपड़े
नयी दिल्ली: अगले साल इस जनवरी से शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका (South Africa) टी20 प्रीमियर क्रिकेट (T20 Premier League) लीग के भारत में आधिकारिक प्रसारण के अधिकार अगले दस वर्ष के लिये वायकॉम 18 (Viacom18) ने खरीद लिये हैं और इस क्रिकेट लीग के सभी मैच इसके खेल चैनलों पर दिखाये जायेंगे।
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) टी20 लीग में क्विंटन डिकॉक, फाफ डु प्लेसी, कैगिसो रबाडा, डेविड मिलर, राशिद खान, इयोन मोर्गन, जोस बटलर समेत दुनिया भर के नामचीन खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें राउंड रॉबिन चरण में छह टीमें भाग लेगी और हर टीम का दूसरी टीम से दो बार सामना होगा। अंकों के आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल के लिये टीमों का चयन होगा। टूर्नामेंट दस जनवरी 2023 से चार सप्ताह तक चलेगा और इसमें 33 मैच खेले जायेंगे।
वायकॉम 18 (Viacom18) स्पोटर्स के सीईओ अनिल जयराज ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ टी20 भारतीय प्रशंसकों में सबसे लोकप्रिय प्रारूप है और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट और उनके क्रिकेटरों को यहां काफी पसंद किया जाता है। हमें दर्शकों और प्रशंसकों के इस लीग से जुड़ाव की उम्मीद है।”
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका में लाठी लेकर विदेशियों को ढूंढ रही भीड़, 25 हजार ने छोड़ा देश, क्या है 30 जून का ‘डेथ वारंट’?
ग्लोबल स्लीप एटलस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय लोगों की नींद सबसे अच्छी
7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
लीग के कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा ,‘‘ हम इस लीग को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग बनाना चाहते हैं और इस साझेदारी से ऐसा करने में मदद मिलेगी। इससे क्रिकेट का एक मजबूत इको सिस्टम बनेगा।” (एजेंसी)
