सुमित अंतिल ने पेरिस में लिख दिया ‘स्वर्णिम’ इतिहास; एक ही मैच में दो बार तोड़ा पैरालंपिक रिकॉर्ड, जीता गोल्ड
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोवर सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों की F64 कैटेगरी में 70.59 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता और पैरालंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले भी पैरालंपिक रिकॉर्ड सुमित के नाम था, जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर भाला फेंककर रिकॉर्ड बनाया था।
- Written By: अभिषेक सिंह
सुमित अंतिल (सोर्स-सोशल मीडिया)
पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोवर सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों की F64 कैटेगरी में 70.59 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता और पैरालंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले भी पैरालंपिक रिकॉर्ड सुमित के नाम था, जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर भाला फेंककर रिकॉर्ड बनाया था।
सुमित ने अपने पहले प्रयास में 69.11 मीटर की दूरी तय कर नया रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन जब सुमित ने दूसरी बार भाला फेंका तो इस बार वह 70.59 मीटर दूर गिरा। सुमित ने एक ही मैच में दो बार पैरालिंपिक रिकॉर्ड तोड़ने का कारनामा किया है। लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर जैवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
Medal No. 1⃣4⃣ for India at the Paris Paralympics. Sumit Antil wins the Gold medal🥇 in the Javelin Throw F64 event.#Paris2024 #Cheer4Bharat #Paralympics2024 #ParaAthletics @mansukhmandviya @IndiaSports @MIB_India @PIB_India @DDNewslive @ParalympicIndia @PCI_IN_Official… pic.twitter.com/IV77FvIye0 — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 2, 2024
सम्बंधित ख़बरें
इस प्रतियोगिता में उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तीन बार तोड़ा क्योंकि पहले और दूसरे प्रयास के अलावा उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में भी 69 मीटर का आंकड़ा पार किया। श्रीलंका के दुलान ने 67.03 मीटर के प्रयास से रजत पदक जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया के माइकल ब्यूरियन ने 64.89 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता।
भारत के पदकवीर
- अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
- मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
- प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
- मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
- रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
- प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)
- निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
- योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)
- कुमार नितेश (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, बैडमिंटन (SL3)
- तुलसीमति मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल (SU5)
- मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल (SU5)
- सुहास एल वाई ( पैरा बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल
- शीतल देवी-राकेश कुमार (आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड)-ब्रॉन्ज मेडल
- सुमित अंतिल (जैवलिन थ्रो)- गोल्ड मेडल (F64)
14 हुई पदकों संख्या
सुमित अंतिल के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल अपने नाम करते ही पेरिस पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 14 हो गई है। पेरिस पैरालम्पिक पैरा बैडमिंटन में चार पदक हो आए हैं। इसके अलावा शूटिंग में भी चार मेडल हासिल हुए हैं। आर्चरी, 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, हाई जम्प, जैवलिन और डिस्कस थ्रो में एक-एक मेडल मिला है। भारत ने अब तक 3 स्वर्ण, पांच रजत और 6 कांस्य पदक जीते हैं।
