जन्मदिन विशेष: वो बैडमिंटन खिलाड़ी जो बना वर्ल्ड नंबर-1, देखें कैसे तय किया फर्श से अर्श तक का सफर
बैडमिंटन के शानदार खिलाड़ियों में से एक भारत के श्रीकांत किदांबी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्रीकांत किदांबी का जन्म 7 फरवरी 1993 को आंध्र प्रदेश में हुआ था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
श्रीकांत किदांबी
स्पोर्ट्स डेस्क: बैडमिंटन के शानदार खिलाड़ियों में से एक भारत के श्रीकांत किदांबी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। श्रीकांत किदांबी का जन्म 7 फरवरी 1993 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। भारत के स्टार खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया है और अपने प्रदर्शन से सभी को गौरवान्वित किया है।
श्रीकांत किदांबी ने दुनिया में तब तहलका मचाया, जब उन्होंने पुरुष एकल में नंबर-1 रैंकिंग प्राप्त किया। उन्होंने इंडोनेशियाई और ऑस्ट्रेलियाई ओपन जैसे खिताब जीतकर प्रसिद्धि हासिल की। श्रीकांत के कामयाबी की सबसे बड़ी वजह हैं उनके बड़े भाई नंदगोपाल हैं। उनके भाई भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। सालों पहले नंदगोपाल ने बैडमिंटन को करियर बनाने का फैसला किया, जिसने श्रीकांत की भी जिंदगी बदल दी।
गोपीचंद ने प्रतिभा को पहचाना
दोनों पहले जी सुधाकर रेड्डी की अकेडमी में ट्रेनिंग करते थे, जिन्होंने दोनों भाईयों को गोपीचंद अकेडमी से जुड़ने की सलाह दी थी। उसके बाद गोपीचंद को भी श्रीकांत की प्रतिभा नज़र आने लगी। जिसके बाद उन्होंने खिलाड़ी को डबल्स छोड़कर सिंगल्स वर्ग में खेलने को कहा। जिसके लिए श्रीकांत को मांसाहारी खाना पड़ा। अपनी डाइट में अपनी ट्रेनिंग में कई बदलाव करने पड़े, लेकिन इसका असर दिखना लगा।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrashekhar Vaidya Birthday:13 साल में दूल्हा बने, 7वीं के बाद छूटी पढ़ाई, ‘रामायण’ ने बदली किस्मत
Kailash Kher Birthday: वड़ा पाव खाकर काटे थे दिन… 300 जिंगल्स गाने के बाद मिली पहचान, जानें कैसे बदली किस्मत
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
Happy Birthday Ranveer Singh: ‘शेर ए बलोच’… रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का दमदार बर्थडे मैसेज
टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर सके
श्रीकांत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद आया साल 2017 जहां इस खिलाड़ी ने तीन सुपर सीरीज जीतकर इतिहास रचा। टोक्यो ओलिंपिक्स के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने फिर से वापसी की और साल 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे और फिर अगले साल देश को थॉमस कप जिताने में अहम रोल निभाया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
श्रीकांत किदांबी की उपलब्धियां
| वर्ष | टूर्नामेंट/इवेंट | उपलब्धि |
|---|---|---|
| 2011 | कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स | मिक्स्ड डबल्स (रजत), बॉयज डबल्स (कांस्य) |
| 2011 | एशियाई जूनियर चैंपियनशिप | मिक्स्ड टीम इवेंट (कांस्य) |
| 2012 | बीडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल चैलेंज (मालदीव) | स्वर्ण पदक |
| 2013 | थाईलैंड ओपन ग्रां प्री | स्वर्ण पदक |
| 2014 | चाइना ओपन | स्वर्ण पदक |
| 2014, 2015 | सैयद मोदी इंटरनेशनल चैंपियनशिप | रजत पदक |
| 2015 | इंडिया ओपन सुपर सीरीज | स्वर्ण पदक |
| 2015 | स्विस ओपन | स्वर्ण पदक |
| 2015 | इंडोनेशियाई मास्टर्स | उपविजेता |
| 2015 | अर्जुन पुरस्कार | सम्मानित |
| 2016 | रियो ओलंपिक | भारत का प्रतिनिधित्व |
| 2016 | दक्षिण एशियाई खेल | पुरुष एकल व पुरुष टीम (2 स्वर्ण) |
| 2016 | विश्व रैंकिंग | 15वां स्थान (भारत का सर्वोच्च स्थान) |
| 2016 | सैयद मोदी इंटरनेशनल | स्वर्ण पदक |
| 2017 | सिंगापुर ओपन | रजत पदक |
| 2017 | इंडोनेशिया ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, डेनमार्क ओपन, फ्रेंच ओपन | स्वर्ण पदक |
| 2018 | राष्ट्रमंडल खेल | मिश्रित टीम (स्वर्ण), पुरुष एकल (रजत) |
| 2019 | इंडिया ओपन (BWF वर्ल्ड टूर) | उपविजेता |
| 2019 | दक्षिण एशियाई खेल | टीम स्पर्धा (स्वर्ण) |
| 2016, 2020 | एशिया टीम चैंपियनशिप | पुरुष टीम स्पर्धा (2 कांस्य) |
