Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से खेल जगत में शोक की लहर, खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Feb 06, 2022 | 01:44 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: क्रिकेटरों की अगुआई में खेल जगत ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Passed Away) के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। देश के महान संगीत सितारों में शामिल लता (92) की बहन ऊषा मंगेशकर और उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार रविवार को शहर के एक अस्पताल में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उनका निधन हो गया।

दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘लता जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उनके मधुर गीतों ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ है। आपके सभी गीतों और यादों के लिए आपको धन्यवाद। परिवार और प्रियजनों को मेरी ओर से संवेदनाएं।”

Deeply saddened to hear about the demise of Lata ji. Her melodious songs touched millions of people around the world. Thank you for all the music and the memories. My deepest condolences to the family & the loved ones. ? — Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2022

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘आपके संगीत ने हमारी आत्मा को छुआ और हमें खुश किया। लता मंगेशकर जी भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

सम्बंधित ख़बरें

संघर्ष से सफलता तक…नागपुर की इन महिलाओं ने खेल जगत में बनाई अपनी पहचान, जानें उनकी प्रेरक कहानी

नवभारत निशानेबाज: कैबरे गीत में दैवीय अनुभूति श्रेया घोषाल की मारी गई मति

ईरान ने FIFA World Cup से वापस लिया नाम, अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच लिया बड़ा फैसला

पाकिस्तान टीम खुद करवा रही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बेइज्जती, तोड़ा 27 साल पुराना बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

Your music touched our soul and made us smile. Rest in Peace Lata Mangeshkar Ji. Your legacy will inspire generations to come. ? pic.twitter.com/Z5xOcHNmjo — Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 6, 2022

भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि लता के निधन के साथ देश ने अपनी स्वर कोकिला को खो दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘भारत ने आज अपनी स्वर कोकिला को खो दिया। इस मुश्किल समय में शोक मनाते हुए लता दीदी के परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

महान स्पिनर अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, ‘‘लता मंगेशकर के निधन पर संवेदनाएं। उनकी मधुर आवाज लोगों को प्रेरित करती रहेगी।”

Deepest condolences on the passing of #LataMangeshkar Her legendary voice will continue to inspire.?? — Anil Kumble (@anilkumble1074) February 6, 2022 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मौजूदा प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ‘‘भारत रत्न लता मंगेशकर दीदी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनकी आवाज और मधुर गीत अमर रहेंगे। उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

Pained to receive news of Bharat Ratna #LataMangeshkar didi’s demise. Her voice and melodies will remain immortal. Condolences to her family, friends and millions of fans all over the world.
ॐ शांति pic.twitter.com/SwSkZmuwqO
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) February 6, 2022

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘‘भारत की स्वर कोकिला, एक ऐसी आवाज जो गूंजती है और दुनिया भर के करोड़ों लोगों को खुशी देती थी, वह चली गई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति तहेदिल से संवेदनाएं। ओम शांति।”

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लिखा, ‘‘महान लोग अनंत काल तक जीते हैं। कोई कभी दोबारा उनके जैसा नहीं होगा।”

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने लिखा, ‘‘भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भारत के लिए बड़ा नुकसान। उनकी जादुई आवाज हमेशा अमर रहेगी। ओम शांति।”

Extremely saddened by the demise of the Nightingale of India, Lata Mangeshkar ji. A big loss for India. Her magical voice shall remain immortal. Om Shanti ? pic.twitter.com/qfy8QDC77n — Mithali Raj (@M_Raj03) February 6, 2022

भारतीय फुटबॉल टीम ने भी इस महान गायिका को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘हम भारत की स्वर कोकिला और दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

We mourn the passing away of the late singer #LataMangeshkar, the Nightingale of India. May her soul rest in peace ??#RIP pic.twitter.com/gg4xWUaacR — Indian Football Team (@IndianFootball) February 6, 2022

ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ओम शांति।”

ऊँ शांति शांति शांति ऊँ #LataMangeshkar ?? — Vijender Singh (@boxervijender) February 6, 2022

यह महान गायिका कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाई गई थी और उनमें हल्के फल्के लक्षण नजर आ रहे थे जिसके बाद उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के सघन चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉ. प्रतीत सम्दानी और उनकी टीम उनका उपचार कर रही थी। (एजेंसी)

Sports players pays tribute to legendary singer lata mangeshkar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2022 | 01:44 PM

Topics:  

  • Lata Mangeshkar
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.