Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गिड़गिड़ाते रह गया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, वॉटसन-सैमी ने ठुकराया कोच बनने का प्रस्ताव

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Mar 17, 2024 | 05:50 PM

शेन वॉटसन और डैरेन सैमी

Follow Us
Close
Follow Us:

कराची: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन (Shane Watson) और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी (Daren Sammy) ने पाकिस्तान का मुख्य कोच (Pakistan Head Coach) बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है जिससे पीसीबी (PCB) की विदेशी कोच की तलाश अब भी पूरी नहीं हुई।   

सैमी ने पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) को बताया कि वह पहले से ही वेस्टइंडीज बोर्ड के साथ सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच के रूप में अनुबंधित हैं। वॉटसन इस बात से खफा हो गये कि उनके प्रस्तावित पैकेज के विवरण का खुलासा पाकिस्तान मीडिया और सोशल मीडिया पर हो गया। वह पीसीबी के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद शनिवार रात को स्वदेश लौट गये।  

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएसएल मैचों के दौरान कराची में वॉटसन के साथ विस्तृत बातचीत की थी और उन्हें मुख्य कोच पद की पेशकश की थी। उन्होंने बताया, ‘‘वॉटसन ने शुरू में दिलचस्पी दिखाई थी और प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए कुछ वित्तीय और अन्य शर्ते रखी थीं। बोर्ड ने वॉटसन की वित्तीय मांगों को कमोबेश स्वीकार करने के बाद यह पूर्व खिलाड़ी इस बात से खुश नहीं था कि उसके प्रस्तावित पैकेज का विवरण पाकिस्तान मीडिया और सोशल मीडिया में लीक हो गया।”  

वॉटसन ने इसके बाद विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और मेजर क्रिकेट लीग (अमेरिका) में कमेंटेटर के रूप में उनकी पूर्व प्रतिबद्धताएं हैं। इसके साथ ही वह सिडनी में अपने परिवार को अधिक समय देना चाहते हैं। 

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक पीसीबी ने वाटसन को दो मिलियन डॉलर (लगभग 16.60 करोड़ भारतीय रुपये) सालाना देने के लिए तैयार हो गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 अप्रैल से शुरू होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए बोर्ड अब किसी घरेलू कोच को अंतरिम आधार पर नियुक्त करना चाहता है। 

(एजेंसी)

Shane watson and daren sammy rejected pakistan offer to become coach

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2024 | 05:50 PM

Topics:  

  • Daren Sammy

सम्बंधित ख़बरें

1

वेस्टइंडीज क्रिकेटर पर यौन शोषण का आरोप, सैमी ने निष्पक्ष जांच की मांग की

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.