Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क़तर के बाद अब इस अरब देश में छाएगा FIFA वर्ल्ड कप का जादू, 10 साल बाद फिर होगा फुटबॉल का महाकुंभ

कतर के बाद अरब जगत में एक बार FIFA वर्ल्ड कप की वापसी होने जा रही है और इस बार सऊदी अरब को भी मेजबानी का हक मिल रहा है । जी हां, साल 2030 वर्ल्ड कप की मेजबानी से चूकने वाले सऊदी को 2034 का वर्ल्ड कप मिलने जा रहा है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 10, 2024 | 11:53 AM

2034 का वर्ल्ड कप सऊदी अरब में होना तय

Follow Us
Close
Follow Us:

जिनेवा: वैसे तो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय खेल टूर्नामेंट फुटबॉल वर्ल्ड कप का इंतजार हर किसी को ही रहता है। वहीं आज से 2 साल पहले ही कतर में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। वहीं अब 2026 में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में फुटबॉल के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। मगर अब सऊदी अरब भी फुटबॉल की दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।

ऐसें में कतर के बाद अरब जगत में एक बार FIFA वर्ल्ड कप की वापसी होने जा रही है और इस बार सऊदी अरब को भी मेजबानी का हक मिल रहा है । जी हां, साल 2030 वर्ल्ड कप की मेजबानी से चूकने वाले सऊदी को 2034 का वर्ल्ड कप मिलने जा रहा है।

खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा आगामी बुधवार को अपनी विशेष बैठक में 2034 में होने वाले विश्व कप के मेजबान के रूप में सऊदी अरब के दावे पर अंतिम मोहर लगाएगा। इसके अलावा 2030 में होने वाले विश्व कप का आयोजन तीन महाद्वीप और छह देश में करने के फैसले की भी पुष्टि की जाएगी।

इस विश्व कप की मेजबानी तीन देशों स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को को सौंपी गई है लेकिन इसके तीन मैच दक्षिण अमेरिकी देशों में खेले जाएंगे। उरुग्वे ने 1930 में पहले विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। वह 2030 में होने वाले विश्व कप के पहले मैच की मेजबानी भी करेगा। इससे पहले उद्घाटन समारोह अभी इसी देश में आयोजित किया जाएगा। उरुग्वे के अलावा अर्जेंटीना और पराग्वे भी 2030 में होने वाली प्रतियोगिता के एक-एक मैच की मेजबानी करेंगे।

खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं फीफा इसके लिए बुधवार को ज्यूरिख में एक विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा। इस बैठक में उसके 211 सदस्य ऑनलाइन भाग लेंगे। फीफा मुख्यालय में बंद कमरे में होने वाली बैठक का इसकी वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया जा सकता है। विश्व कप 2030 और 2034 मेजबानों की पुष्टि पंजीकृत वोट के बजाय संयुक्त निर्णय से की जा सकती है।

जानकारी दें कि, फीफा ने 2026 में होने वाले विश्व कप की मेजबानी के लिए जून 2018 में मॉस्को में हुए मतदान में प्रत्येक सदस्य की पसंद का खुलासा किया था। तब अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने संयुक्त मेजबानी हासिल की थी। उन्होंने मेजबानी की दौड़ में मोरक्को के खिलाफ 134-65 वोट से जीत हासिल की थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Saudi arabia set to win fif world cup 2034 hosting rights 2nd arab country after qatar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 11:50 AM

Topics:  

  • FIFA World Cup

सम्बंधित ख़बरें

1

संपादकीय: 2036 का ओलंपिक आयोजन, भारत और कतर दोनों ही मजबूत दावेदार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.