सानिया मिर्जा-शोएब मलिक का हो गया तलाक! जानें कब करेंगे ऐलान

sania-mirza-and-shoaib-malik-not-addressing-divorce-rumours-due-to-contracts-signed-with-shows
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तान क्रिकेट शोएब मलिक (Shoaib Malik) के रिश्ते में दरार आने की चर्चा हो रही है। वहीं, अब खबर मिल रही है कि, दोनों का तलाक (Divorce) हो गया है। इतना ही नहीं वह दोनों अलग- अलग रह रहे हैं। हालांकि, अभी तक शोएब और सानिया की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच इसी बीच पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने इन दोनों को लेकर एक बड़ा दावा किया है। 

पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज (JIO News) ने दावा किया है कि, दोनों ने अपने रिश्ते पर सफाई न देने के पीछे वजह करोड़ों रुपये का नुकसान है। यह दोनों तलाक की बातों पर कानूनी दांव पेच की वजह से सफाई नहीं दे पा रहे हैं।

बता दें कि, शादी के बाद शोएब और सानिया ने कई शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और दोनों को अभी कई कॉन्ट्रेक्ट पूरे करने हैं। यह कॉन्ट्रेक्ट करोड़ों रुपये की डील है। 

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में सानिया ने लिखा था कि, 'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं। अल्लाह को खोजने के लिए।' इस पोस्ट के बाद हर तरफ इस कपल के अलग होने की चर्चा होने लगी। 

जिओ न्यूज के मुताबिक, सानिया और शोएब दोनों ने अपने बेटे इजहान की परवरिश एक साथ करने वाले है। शोएब और सानिया ने 2010 में निकाह किया था। वहीं, वह  2018 में  माता पिता बने थे। इस कपल ने मिलकर बीते दिनों अपने बेटे का बर्थडे भी मनाया था। 

Navbharat Live
navbharatlive.com