‘टाइम’ मैगजीन में छाई साक्षी मलिक, महिला पहलवानों के उत्पीड़न के खिलाफ उठाई थी आवाज
टाइम मैगजीन में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भारतीय पहलवान साक्षी मलिक का नाम दर्ज किया गया है। महिला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी ने महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
- Written By: अक्सा अंसारी
साक्षी मलिक (सौजन्य: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ओलंपिक (Olympics) पदक विजेता भारतीय पहलवान (Indian Wrestler) साक्षी मलिक (Sakshi Malik) को ‘टाइम’ पत्रिका (Time Magazine) ने 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। कुश्ती में भारत की एकमात्र महिला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी को भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India, WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए इस सूची में जगह दी गयी है। सूची में अन्य भारतीयों में अभिनेत्री आलिया भट्ट, इंडो-ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल और माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला शामिल हैं।
साक्षी ने दो बार की विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट और तोक्यो ओलंपिक के कांस्य विजेता बजरंग पूनिया के साथ यहां जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। इन्होंने देश की महिला पहलवानों को डराने धमकाने और कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। विरोध प्रदर्शन पिछले साल जनवरी में शुरू हुआ। इसके बाद सिंह के खिलाफ यह लड़ाई एक साल तक चली।
सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था लेकिन वह आरोपों से इनकार करते रहे हैं। साक्षी ने उस आंदोलन के बारे में कहा, ‘‘यह लड़ाई अब सिर्फ भारत की महिला पहलवानों के लिए नहीं है। यह भारत की बेटियों के लिए है जिनकी आवाज़ बार बार दबा दी गई।” सिंह के पद छोड़ने के कुछ ही समय बाद उनके करीबी सहयोगी और व्यवसायिक साझीदार संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष चुना गया। संजय सिंह ने जिस दिन डब्ल्यूएफआई की कमान संभाली, उसी दिन साक्षी ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
(एजेंसी इनपुट के साथ)
