पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन सुपर-750 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Japan Open Final: जापान ओपन सुपर-750 के फाइनल में जापान की स्टार शटलर अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराकर पीवी सिंधु ने पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया है।
PV Sindhu created history by becoming the first Indian woman to win the Japan Open Super 750 title.
पीवी सिंधु (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

 PV Sindhu Wins Japan Open 2026 Final: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में सिंधु ने मेजबान जापान की स्टार शटलर अकाने यामागुची को लगातार दो गेमों में 21-17, 21-17 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ सिंधु जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। करीब दो साल बाद सिंधु किसी बड़े बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में उतरी थीं और उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

सिंधु ने की दमदार वापसी

पिछले दो वर्षों से किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय खिताब का इंतजार कर रहीं सिंधु ने इस दमदार जीत के साथ शानदार वापसी की है। सिंधु ने दबाव भरे और रणनीतिक खेल का इस्तेमाल करते हुए एक घंटे से भी कम समय में जीत हासिल की। ये सिंधु के करियर का एक और बड़ा मील का पत्थर है। इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था। जापान ओपन जीतकर सिंधु ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो विश्व बैडमिंटन की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में से एक हैं।

सिंधु का एकतरफा दबदबा

ये मुकाबला बहुत ही थका देने वाला और तेज रफ्तार से चलने वाला मुकाबला रहा है। सिंधु ने रैलियों पर अपना दबदबा बनाए रखा और यामागुची को कभी भी खेल में वापसी का मौका नहीं दिया। जापानी खिलाड़ी ने बीच-बीच में कुछ पॉइंट जरूर हासिल किए, लेकिन वो सिंधु पर दबाव नहीं बना पाईं और सिंधु ने इस गेम में लगातार अच्छी बढ़त बनातो हुए खिताब अपने नाम कर लिया हैं।

सिंधु ने शानदार प्रर्दशन देते हुए किया खिताब अपने नाम

पीवी सिंधु ने दूसरा गेम की शुरुआत बहुत जबरदस्त अंदाज में शुरू कि। फ्रंट कोर्ट की तरफ तेजी से बढ़ने की उनकी काबिलियत ने यामागुची को चौंका दिया था। बीच मैच में जापानी शटलर का खेल बहुत धीमा हो गया था, या फिर कहें कि सिंधु ने उन्हें धीमा खेलने पर मजबूर कर दिया था। एसे में उनको काफी मेहनत करनी भी करनी पड़ी। पीवी सिंधु अपना हर शॉट जल्दी खेल रही थी और अपनी शानदार रणनीति से यामागुची को कोर्ट के दोनों तरफ दौड़ा रही थी।

जापानी शटलर के लिए ये बहुत थका देने वाला मुकाबला रहा। मैच के दौरान टोक्यो की घरेलू भीड़ दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी अकाने यामागुची का हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सिंधु लगातार अपना दबाव बनाए हुए थीं।

पीवी सिंधु ने रचा ऐतिहासिक रिकार्ड

जापान ओपन का खिताब जीतने के बाद स्टार शटलर पीवी सिंधु बेहद खुश हैं और इस ऐतिहासिक पल का पूरा आनंद ले रही हैं। अकाने यामागुची के खिलाफ करियर के इस 31वें मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद, कोर्ट पर दोनों खिलाड़ियों के बीच का आपसी सम्मान साफ दिख रहा था। इस बड़े फाइनल मुकाबले के बाद सिंधु और यामागुची को आपस में बातचीत करते हुए भी देखा गया।

अब अगले मुकाबले के लिए पीवी सिंधु तैयार

पीवी सिंधु अब कुछ समय तक इस खिताबी जीत का जश्न मनाएंगी। अगले महीने नई दिल्ली में होने वाली BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त 2026 से, प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई है। इस मुकाबले से ठीक पहले मिली ये जीत पीवी सिंधु के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए बेहद अहम है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com