PKL 12 का शानदार आगाज, तमिल थलाइवाज ने जीत के साथ की शुरुआत; तेलुगू टाइटंस को दी मात

Pro Kabaddi League-12: प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला तमिल थलाइवाज और तेलुगू टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमें तमिथ थलाइवाज ने जीत हासिल की।
PKL 12 का शानदार आगाज, तमिल थलाइवाज ने जीत के साथ की शुरुआत; तेलुगू टाइटंस को दी मात
तमिल थलाइवाज (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pro Kabaddi League-12: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 की शानदार शुरुआत हो चुकी है, जिसमें पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। तमिल थलाइवाज ने कड़ी टक्कर के बाद तेलुगू टाइटंस को तीन अंकों से हराकर विजयी आगाज़ किया। तमिल थलाइवाज ने पूरे मैच में 38 अंक जुटाए, जबकि तेलुगू टाइटंस 35 अंकों तक ही पहुंच पाए।

पीकेएल-12 की शुरुआत 29 अगस्त से हुई है और पहला चरण विशाखापत्तनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। लीग के उद्घाटन मैच में ही तमिल थलाइवाज और तेलुगू टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसने दर्शकों को जबरदस्त रोमांच का अनुभव कराया।

तमिल थलाइवाज को कुल 38 पॉइंट्स मिले

इस मैच में तमिल थलाइवाज ने कुल 38 अंक हासिल किए, जिनमें 21 रेड पॉइंट्स, 11 टैकल पॉइंट्स, 4 एक्स्ट्रा पॉइंट्स और ऑल आउट से 2 अंक शामिल थे। वहीं तेलुगू टाइटंस ने मुकाबले में कुल 35 अंक बनाए। इसमें उन्हें 18 रेड पॉइंट्स, 11 टैकल पॉइंट्स, 4 एक्स्ट्रा पॉइंट्स और ऑल आउट से 2 अंक मिले। दोनों टीमों ने खेल के हर पहलू में दमखम दिखाया, लेकिन अंत में तमिल थलाइवाज थोड़ी बढ़त बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।

अर्जुन देशवाल ने लगाया सुपर-10

तमिल थलाइवाज की जीत में अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 लगाया। उन्होंने कुल 12 अंक जुटाए, जबकि पवन सेहरावत ने 9 अंक का योगदान दिया। दूसरी ओर, तेलुगू टाइटंस की ओर से भरत ने सबसे अधिक 11 अंक अर्जित किए। विजय मलिक ने 6 अंक, और शुभम शिंदे ने 4 अंक बनाए। तमिल थलाइवाज के लिए यह जीत सीजन की सकारात्मक शुरुआत है, जबकि तेलुगू टाइटंस को अगले मुकाबलों में सुधार करना होगा।

पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला

शुरुआती मुकाबले से ही साफ हो गया है कि सीजन 12 में फैंस को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस मुकाबले के बाद पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की है। शुरुआत के 10 मिनट के बाद दोनों टीमों का स्कोर 7-7 की बराबरी पर है।

PKL 12 की की पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम खेले गए मैच (P) जीत (W) हार (L) स्कोर अंतर फॉर्म अंक (Pts)
1 तमिल थलाइवाज 1 1 0 +3 W 2
2 बंगाल वॉरियर्स 0 0 0 0 - 0
3 बेंगलुरु बुल्स 0 0 0 0 - 0
4 दबंग दिल्ली के.सी. 0 0 0 0 - 0
5 गुजरात जायंट्स 0 0 0 0 - 0
6 हरियाणा स्टीलर्स 0 0 0 0 - 0
7 जयपुर पिंक पैंथर्स 0 0 0 0 - 0
8 पटना पाइरेट्स 0 0 0 0 - 0
9 पुणेरी पलटन 0 0 0 0 - 0
10 यू मुम्बा 0 0 0 0 - 0
11 यूपी योद्धा 0 0 0 0 - 0
12 तेलुगू टाइटंस 1 0 1 -3 L 0
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com