Ind Vs Wi LIVE Match Score: भारत को लगा तीसरा झटका, कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन बना के आउट

Ind Vs Wi LIVE Match: रांची में 250 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली वेस्टइंडीज की टीम इंदौर के होलकर स्टेडियम में भी पहले गेंदबाजी करने उतरेगी।
Ind Vs Wi LIVE TOSS IMAGE
आज के मैच की टॉस होते समय भारतीय टीम के कैप्टन श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप।सोशल मीडिया

India vs West Indies Live Match Today: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुना है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं।

टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव के स्थान पर प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में भी खेलने का अवसर नहीं मिला।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों पर होगी। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव अहम भूमिका में नजर आएंगे।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शाई होप, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया है। सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं। ऐसे में तीसरा मैच जीतकर बढ़त हासिल करना दोनों टीमों का लक्ष्य होगा।

Ind Vs Wi LIVE Match Score: भारत के 3 विकेट गिरे, कप्तान अय्यर सस्ते में आउट 

भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है। कप्तान श्रेयस अय्यर 2 गेंद पर मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। रोस्टन चेज ने अय्यर को अपना शिकार बनाया।

Ind Vs Wi LIVE Score: अभिषेक शर्मा का धमाका, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन पूरे

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही अभिषेक ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए और सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 6 ओवर में 87 रन बना लिए हैं।

Ind Vs Wi LIVE Score: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

संजू सैमसन के 7 रन के कुल स्कोर पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में रन बटोर रहे हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने महज 6 ओवर में 87 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच तेजी से रन बनाने की होड़ जारी है, जिससे टीम इंडिया ने शुरुआती झटके से उबरने के संकेत दिए हैं।

Ind Vs Wi LIVE Score: भारत को लगा पहला झटका, सैमसन सस्ते में आउट

भारत को दूसरे ओवर में संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। वह 6 गेंदों पर महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। समार जोसेफ ने उन्हें कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पिछले मुकाबले में 41 गेंदों पर 82 रन बनाने वाले संजू से इस मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे। शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने से भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया है।

Ind Vs Wi Match LIVE Score: वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग XI

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी।

Ind Vs Wi Match LIVE Score: ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com