Paris Paralympics 2024: हाई जंप में प्रवीण कुमार ने दिखाई प्रवीणता, भारत की झोली में आया एक और गोल्ड
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ी लगातार धमाल मचा रहे हैं। पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने आज गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह लगातार दो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
प्रवीण कुमार (सौजन्यः एक्स)
पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ी लगातार धमाल मचा रहे हैं। भारत की झोली में पेरिस में एक और स्वर्ण पदक आ गया है। पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने आज गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह लगातार दो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
प्रवीण ने 2.08 मीटर की ऊंचाई पार करके लगातार दूसरा पैरालंपिक पदक जीता, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी है। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में 2.07 मीटर की ऊंचाई पार करके सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
Another Gold for India 🥳 Praveen Kumar soars to incredible heights, clinching the Gold Medal in the Men’s High Jump T64 at #Paralympics2024! 🥇👏#Paris2024 #Cheer4Bharat #Paralympics2024@mansukhmandviya @IndiaSports @MIB_India @PIB_India @DDNewslive @ParalympicIndia… pic.twitter.com/szYTJMY4Kv — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 6, 2024
सम्बंधित ख़बरें
जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
कर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
भोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
प्रवीण कुमार भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में पदक जीता है। उनसे पहले शरद कुमार और मरियप्पन थगावेलु ने पेरिस में यह कमाल किया है। शरद ने पुरुषों की हाई जंप टी63 स्पर्धा में सिल्वर मेडल, और मरियप्पन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।
वहीं अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.03 मीटर से तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हिटमैन, जल्द ही यह कीर्तिमान धराशाई करेंगे रोहित शर्मा
जानकारी के लिए बता दें कि टी64 में वो एथलीट भाग लेते हैं जिनके एक पैर के निचले हिस्से में मामूली रूप से मूवमेंट कम होता है या घुटने के नीचे एक या दोनों पैर नहीं होते।
बता दें कि भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक 26 मेडल जीत लिए हैं। जिसमें छह गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 11 कांस्य पदक शामिल है। वहीं पेरिस पैरालंपिक की अंक तालिका में भारत 14वें स्थान पर है।
