श्रीजेश का मेडल के लिए दिखा प्यार, खास अंदाज में मनाया जीत का जश्न, देखें फोटो
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम इंडिया ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। जिसके बाद भारत के जीत में गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इंस्टाग्राम पर मेडल के साथ फोटो शेयर की है।
- Written By: मृणाल पाठक
पीआर श्रीजेश (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम इंडिया ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। स्पेन के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए भारत ने मेडल जीता है। जिसके बाद टीम ने जमकर जश्न मनाया। भारत के जीत में गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बहुत बड़ा हाथ रहा। जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेडल के साथ फोटो शेयर की है।
श्रीजेश ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपने पदक को बलंग पर रखकर उसके बगल में लेटे हुए हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “क्या सुबह है”।
हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया, जो उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, यह उपलब्धि आखिरी बार 52 साल पहले हासिल हुई थी।
श्रीजेश मैच के स्टार भी रहे, उन्होंने कुछ यादगार और आश्चर्यजनक बचाव किए। 2010 विश्व कप में पदार्पण करने वाले श्रीजेश भारत के लिए कई यादगार जीत का हिस्सा रहे हैं, जिसमें 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, जकार्ता-पालेमबांग में कांस्य पदक, 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता टीम, भुवनेश्वर में 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल की स्वर्ण पदक विजेता टीम और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम शामिल है।
यह भी पढ़ें- क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पीआर श्रीजेश होंगे भारत के ध्वजवाहक
जानकारी के लिए बता दें कि श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि पेरिस ओलंपिक के बाद वह संन्यास ले लेंगे। ऐसे में ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज पदक वाला मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच था। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को हॉकी में पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
(एएनआई इनपुट के साथ)
