Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वरुण कुमार के खिलाफ रेप मामले में सबूत जुटा रही है पुलिस, POSCO के तहत FIR दर्ज

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 28, 2024 | 05:33 PM

वरूण कुमार (PIC Credit: Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: भारतीय राष्ट्रीय टीम (Indian Hockey Team) के हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार (Varun Kumar Rape Case) के खिलाफ बलात्कार के आरोपों की जांच कर रही बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने कहा कि वह इस खिलाड़ी के खिलाफ सबूत जुटा रही है जिनमें उनके और कथित पीड़ित के बीच बातचीत के रिकॉर्ड और संदेश आदि शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि जांच में शामिल होने के लिए वह जल्द ही इस 28 वर्षीय खिलाड़ी से संपर्क करेगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा,‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और आवश्यक सबूत जुटा रहे हैं। हमने अभी तक कुमार से संपर्क नहीं किया है। वह कर्नाटक से बाहर है, इसलिए हम जल्द ही उससे संपर्क करके जांच में शामिल होने के लिए कहेंगे। वह अभी जिस जगह पर अभ्यास कर रहा है हमने वहां कोई टीम नहीं भेजी है। अगर वह यहां आ जाता है तो ठीक है नहीं तो हमें अपनी टीम वहां भेजनी होगी।”

उन्होंने कहा,‘‘हमने सबूत जुटाना शुरू कर दिए हैं। हम कुमार और पीड़ित के बीच संदेश और बातचीत आदि के सबूत जुटा रहे हैं। हम बयान दर्ज करने के लिए उनके आपसी मित्रों से भी संपर्क करेंगे।” एक महिला ने कुमार पर आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब इस हॉकी खिलाड़ी ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। बेंगलुरु पुलिस ने कुमार के खिलाफ कड़े पोस्को (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण से जुड़ा कानून) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

बाईस वर्षीया महिला ने सोमवार को दायर अपनी शिकायत में कहा है कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए कुमार के संपर्क में आई और जब वह 17 साल की थी तब कुमार ने शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि जब वह कुमार से मिली तब यह खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के बेंगलुरू स्थित केंद्र में अभ्यास कर रहा था।

कुमार को 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें हाल में पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया था। कुमार आगामी एफआईएच प्रो लीग की तैयारी के तहत भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास कर रहा है। भारत को इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच 10 फरवरी को स्पेन के खिलाफ खेलना है। कहा जा रहा है कि कुमार फरार है लेकिन हॉकी इंडिया ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। कुमार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने भारत की तरफ से 2017 में पदार्पण किया था। 

(एजेंसी)

Police is collecting evidence in rape case against indian hockey player varun kumar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2024 | 06:36 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: मेष सहित इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

2

‘नारियल’ फूटते ही लग सकती है आचार संहिता, घोषणा को लेकर उत्सुकता, शाम का हो सकता है मुहूर्त

3

धर्मशाला में भारत का जोरदार धमाका, साउथ अफ्रीका से लिया हार का बदला, 7 विकेट से जीता मुकाबला

4

‘बिहार का बेटा अध्यक्ष बना’, नितिन नबीन की ताजपोशी पर गदगद मनोज तिवारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.