टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी बजा भारतीयों का डंका, इन खिलाड़ियों को मिलेगा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' अवॉर्ड

Virat Kohli Suryakumar Yadav
PIC: Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के फाइनल में भले ही टीम इंडिया (Team India) अपनी जगह नहीं बना पाई। लेकिन, इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों (Indian Players) का ही बोलबाला रहा। जिस तरह इंडियन प्लेयर्स ने इस टूर्नामेंट में अपना प्रदर्शन दिखाया है, वह काबिल-ए-तारीफ रहा। भले ही टीम इंडिया खिताब हासिल नहीं कर सकी, लेकिन उनके खाते में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड (Player Of The Tournament Award) जरूर आ सकता है।

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए 9 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। जिसमें सबसे ऊपर भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली का नाम है। उनके बाद दूसरे नंबर सूर्यकुमार यादव हैं। ऐसे में अब वोटिंग के आधार पर इनमें से किसी एक को ही इस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। यानी भारत के खाते में यह अवॉर्ड आने की उम्मीद सबसे ज्यादा है।

आईसीसी की इस लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर पाकिस्तानी प्लेयर शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी विराजमान हैं। इस सीजन में शादाब ने अपना ऑलराउंडर प्रदर्शन किया है। जबकि शाहीन ने गेंदबाजी से कहर ढाया। दोनों गेंदबाजी में अब तक बराबर 10-10 विकेट हासिल किए। 

भारत और पाकिस्तान के अलावा आईसीसी के इस लिस्ट में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा तीन प्लेयर हैं। ये खिलाड़ी सैम करन, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स हैं। जबकि जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और श्रीलंका के वानिदु हसारंगा भी इस लिस्ट में नीचे मौजूद हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com