PCB चीफ ने किया टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने से इनकार, कही ये बड़ी बात

ramiz
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली: इस महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) खेला जाने वाला है। वहीं, इस बड़े टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ खेलने वाला है। रविवार 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है। इस मैच के लिए दोनों देश के खिलाड़ियों ने तैयारी कर ली है। पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत को पकिस्तान के हाथो शिकस्त मिली थी। वहीं, भारतीय टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी। 

इस हाई वोल्टेज मैच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष (PCB) के रमीज राजा (Ramiz Raja) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मैच को लेकर कहा कि, 'मैं मैच देखने नहीं जाऊंगा, मेरी वहां लड़ाई हो जाती है'

हाल ही में समा टीवी पर बात करते हुए रमीज राजा (Ramiz Raja) ने कहा, “मैं टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पहला मैच देखने नहीं जाऊंगा। मैं इससे इमोशनली जुड़ा हूं। मैं इसलिए यह मैच देखने नहीं जाऊंगा क्योंकि वहां मेरी लोगों से लड़ाई हो जाती है। कई लोगों ने मुझसे वर्ल्ड कप का पहला मैच देखने को कहा। लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया। मैं घर में टीवी पर ही इस मैच को देखूंगा।”

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान टीम को लेकर चिंता ज़ाहिर की। रमीज राजा (Ramiz Raja) ने कहा, “मुझे पता है कि टीम के मिडिल ऑर्डर में काफी दिक्कतें हैं। मिडिल ऑर्डर में टीम अक्सर मुश्किल में फंस जाती है, लेकिन यह ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका हल न निकाला जा सके। मेरे हिसाब से पाकिस्तान इस बार वर्ल्ड कप जीत सकती है। वह ट्रॉफी जीतने के मकसद से ही ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, न की रनरअप बनने के लिए।”