Paris Paralympics Day 9: भारत के खाते में आज जुड़ सकते है 5 मेडल, जानें पूरा शेड्यूल

पेरिस पैरालंपिक का आज 9वां दिन है। जहां लगातार भारत की खाते में मेडल जुड़ते चले जा रहे है। पेरिस पैरालंपिक के इन 8 दिनों में भारत में कुल 25 पदक आ चुके है। इसी के साथ पेरिस पैरालंपिक के मेडल टैली में अब भारत 15वें स्थान पर पहुंच चुका है। पेरिस पैरालंपिक में 9वें दिन भारत का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा।
पेरिस पैरालंपिक
पेरिस पैरालंपिक (सौजन्य-एक्स @TheKhelIndia)
Published on
Updated on

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक का आज 9वां दिन है। जहां लगातार भारत की खाते में मेडल जुड़ते चले जा रहे है। पेरिस पैरालंपिक के इन 8 दिनों में भारत में कुल 25 पदक आ चुके है जिसमें 5 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल है। इसी के साथ पेरिस पैरालंपिक के मेडल टैली में अब भारत 15वें स्थान पर पहुंच चुका है। भारत का आठवां दिन कुछ ठीक नहीं रहा जहां भारत के खाते में 8 मेडल आने की उम्मीदें थी जो सिर्फ कपिल परमार के द्वारा मेंस जूडो 60 किग्रा जे1 से एक कांस्य पदक ही आ पाया।

आज पेरिस पैरालंपिक के 9वें दिन भी भारत के खातें में 5 नए मेडल आने की उम्मीदें हैं। अगर ऐसा होता है तो भारत के पास कुल 30 मेडल हो जाएगें। आज होनेवाले मुकाबलों में क्वालिफिकेशन राउंड नहीं है और एथलीट सीधे फाइनल में उतरेंगे इसलिए ये मेडल पक्के से लगते है।

इन खेलों से मेडल की उम्मीदें

ये मेडल आने की उम्मीदें खासकर जैवलीन थ्रो F54 से है जिसके फाइनल में पैरा एथलीट दिपेश कुमार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा मेंस हाई जंप टी44, टी62 और टी64 में पैरा एथसीट प्रवीण कुमार द्वारा मेडल आ सकता है। इसके अलावा वुमन पॉवरलिफ्टिंग 67 किग्रा और जैवलीन थ्रो फाइनल F46, मेंस शॉटपुट F56,F57 से भी मेडल आ सकते है।

भारत का पैरालंपिक में नौवें दिन 6 सितंबर का शेड्यूल भारतीय समयानुसार इस प्रकार है।

पैरा कैनोइंग

पुरुष कयाक सिंगल 200 मीटर केएल1 हीट्स - यश कुमार - दोपहर - 1:30 बजे।

पैरा एथलेटिक्स

महिला 200 मीटर टी12 राउंड 1 - सिमरन शर्मा - दोपहर 1:38 बजे।

पैरा कैनोइंग

महिला वा एकल 200 मीटर वीएल2 हीट - प्राची यादव - दोपहर 1:50 बजे।

पैरा एथलेटिक्स

पुरुष भाला फेंक F54 फाइनल - दीपेश कुमार - दोपहर 2:07 बजे।

पैरा एथलेटिक्स

पुरुषों की 400 मीटर टी47 राउंड 1 - दिलीप गावित - दोपहर 2:50 बजे।

पैरा कैनोइंग

महिला कयाक सिंगल 200 मीटर केएल1 हीट - पूजा ओझा - दोपहर 2:55 बजे।

पैरा एथलेटिक्स

पुरुषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल - प्रवीण कुमार - दोपहर 3:21 बजे।

पैरा पावरलिफ्टिंग

महिलाओं का 67 किग्रा फाइनल - कस्तूरी राजमणि - रात 8:30 बजे।

पैरा एथलेटिक्स

महिला भाला फेंक F46 फाइनल - भावनाबेन अजाबाजी चौधरी - रात 10:30 बजे।

पैरा एथलेटिक्स

पुरुष शॉट पुट F57 फाइनल - सोमन राणा, होकाटो होतोज़े सेमा - रात 10:34 बजे।

पैरा एथलेटिक्स

महिला 200 मीटर टी12 सेमीफाइनल (अगर क्वालीफाई किया) - सिमरन शर्मा रात 11:12 बजे।

Navbharat Live
navbharatlive.com