- Hindi News »
- Sports »
- Paris Olympics 2024 Satwik And Chirag Pair Out Of Men Doubles With Defeat Against Malaysia
बैडमिंटन मेंस डबल्स में बुझा मेडल की आस का ‘चिराग’, मलेशिया की जोड़ी ने दी शिकस्त
एशियाई खेलों की चैंपियन और पदक की प्रबल दावेदार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को पेरिस ओलंपिक की पुरुष युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहला गेम जीतने के बावजूद आरोन चिया और सोह वूई यिक की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
- Written By: मृणाल पाठक

सात्विक और चिराग (सौजन्यः एक्स)
पेरिस: भारत को बैडमिंटन मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से हार का सामना करना पड़ा है। भारत की ओर से चिराग और सात्विक ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह जीत दर्ज करने में असफल रहे। मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक ने यह मुकाबला 1-2 से जीत लिया। जिसके बाद अब भारत की बैडमिंटन डबल्स में पदक की उम्मीद टूट गई है।
राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन और दुनिया की पांचवें नंबर की सात्विक और चिराग की जोड़ी को 64 मिनट चले मुकाबले में दुनिया की सातवें नंबर की चिया और सोह जोड़ी के खिलाफ 21-13, 14-21, 16-21 से हार मिली। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता चिया और सोह के खिलाफ 12 मैच में यह भारतीय जोड़ी की नौवीं हार है।
Satwik & Chirag lost to Malaysia pair 🇲🇾 Chia & Soh 21-13, 14-21, 16-21 in Quaterfinals of Paris 2024 Olympics pic.twitter.com/MiaDbJgPQ1 — The Khel India (@TheKhelIndia) August 1, 2024
भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में ही कुछ सहज गलतियां की जिसका फायदा उठाकर चिया और सोह ने कुछ आसान अंक जुटाए। सात्विक और चिराग हालांकि इसके बावजूद नेट पर अच्छा खेल दिखाते हुए 6-4 की बढ़त बनाने में सफल रहे। भारतीय खिलाड़ियों के स्मैश भी स्टीक थे जिससे मलेशिया की जोड़ी को काफी परेशानी हुई। भारतीय जोड़ी अच्छा खेल दिखाने के साथ बार-बार गलतियां भी कर रही थी जिससे चिया और सोह को वापसी का मौका मिलता रहा। सात्विक और चिराग ने हालांकि ब्रेक तक 11-10 की मामूली बढ़त बना ली।
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
ब्रेक के बाद भारतीय जोड़ी रंग में नजर आई। सात्विक और चिराग ने लगातार पांच अंक के साथ 15-10 की मजबूत बढ़त बनाई। चिया और सोह ने दबाव में कई शॉट नेट पर और बाहर मारे जिससे सात्विक और चिराग 17-11 से आगे हो गए। चिराग के स्मैश को 19-12 के स्कोर पर मलेशिया की जोड़ी वापस लौटने में नाकाम रही जिससे भारतीय जोड़ी को आठ गेम प्वाइंट मिले। चिया और सोह ने एक गेम प्वाइंट बचाया लेकिन सात्विक के दमदार स्मैश से भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 17 मिन में जीत लिया।
दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने बेहतर शुरुआत की। सात्विक और चिराग ने दमदार खेल दिखाकर 4-0 की बढ़त बनाई। मलेशिया की जोड़ी ने हालांकि जोरदार वापसी करते हुए लगातार पांच अंक के साथ 5-4 की बढ़त बना ली। दोनों जोड़ियों के बीच प्रत्येक अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली जिससे 5-5 से 10-10 तक प्रत्येक अंक पर स्कोर बराबर हुआ। मलेशिया की जोड़ी ब्रेक तक 11-10 से आगे रही। चिया और सोह ने लगातार तीन अंक के साथ 16-12 की बढ़त बनाई।
सात्विक और चिराग ने इसके बाद कुछ शॉट बाहर और नेट पर मारे जिससे मलेशिया की जोड़ी ने दूसरा गेम 21-14 से जीतकर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींचा। मलेशिया की जोड़ी ने दूसरे गेम में अंतिम 15 में से 11 अंक जीते। तीसरे गेम की शुरुआत में सात्विक और चिराग का खेल बिखरा हुआ नजर आया जिससे मलेशिया की जोड़ी ने 5-2 की बढ़त बनाई। सात्विक और चिराग हालांकि जल्द ही संभल गए और स्कोर 5-5 कर दिया और फिर ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बनाने में सफल रही।
भारतीय जोड़ी ने बढ़त को 14-11 किया लेकिन चिया और सोह ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए 15-15 पर बराबरी हासिल की। मलेशिया की जोड़ी ने 16-16 के स्कोर पर लगातार पांच अंक के साथ गेम और मैच अपने नाम किया और पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने वाली भारतीय जोड़ी का पदक जीतने का सपना तोड़ दिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Paris olympics 2024 satwik and chirag pair out of men doubles with defeat against malaysia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














