PIC: Instagram
नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर अब शादी के बंधन में बंध चुकी है। हम बात कर रहे है कायनात इम्तियाज (Pakistani Cricketer Kainat Imtiaz Wedding Photos) की, जिनकी गिनती सबसे खूबसूरत क्रिकेटर्स में होती है। उन्होंने उन्होंने मोहम्मद वकार उद्दीन (Mohammed Waqar Uddin) के साथ निकाह किया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रही है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शादी के जोड़े में कहर ढा रही थीं। सोशल मीडिया पर उनकी ख़ूबसूरती के जमकर चर्चे हो रहे हैं। कायनात के शादी का समारोह निकाह के साथ शुरू हुआ। इसके बाद मेहंदी और बारात का कार्यक्रम हुआ।
पाकिस्तानी क्रिकेटर कायनात ने साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनकी शादी का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह शादी के लाल जोड़े में हाथ में बल्ला लिए नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में कायनात बल्ला घूमते हुए भी नज़र आ रही हैं।
Courtsey: socialtrkaofficial/Instagram
इसके अलावा खुद कायनात ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अपने शौहर के साथ शानदार पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। उनकी तस्वीरों को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
आज के समय में कायनात के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। वहीं अब उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो 29 साल की ऑलराउंडर कायनात ने पाकिस्तान के लिए 15 वनडे और 15 टी20 मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने अब तक 128 रन बनाए हैं, जबकि 9 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा टी20 में उन्होंने 120 रन जड़े हैं, साथ ही 6 विकेट झटके हैं।