-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Pakistan Women Football Team Out Saff Championship 2026 India Goa Tournament Update
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है। भारत में होने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम के हिस्सा नहीं लेने से बहुप्रतीक्षित टक्कर नहीं हो पाएगी।

भारत और पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs Pakistan Football Match: भारत और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली बहुप्रतीक्षित भिड़ंत अब मैदान पर देखने को नहीं मिलेगी। दोनों देशों के बीच जारी राजनीतिक तनाव का असर खेल जगत पर भी साफ नजर आ रहा है। भारत में होने वाली महिला फुटबॉल चैंपियनशिप से पाकिस्तान टीम के बाहर होने की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।
पाकिस्तान टीम को नहीं मिली मंजूरी
पाकिस्तान की महिला फुटबॉल टीम सैफ वूमेन्स चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएगी, जो 25 मई से 7 जून तक गोवा में आयोजित होनी है। पाकिस्तानी फुटबॉल अधिकारियों ने पुष्टि की है कि टीम को भारत आने के लिए जरूरी एनओसी नहीं मिला। पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के प्रवक्ता के अनुसार, संबंधित सरकारी विभागों से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई, जिसके कारण टीम इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकेगी।
राजनीतिक तनाव का खेल पर असर
दरअसल, किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को अपनी सरकार से मंजूरी लेनी होती है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण संबंधों के चलते दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए सीमा पार यात्रा करना मुश्किल बना हुआ है। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंध और ज्यादा तनावपूर्ण हुए हैं, जिसका सीधा असर अब खेल प्रतियोगिताओं पर भी पड़ने लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
गोवा में होगा टूर्नामेंट का आयोजन
टूर्नामेंट के शेड्यूल में पाकिस्तान का नाम शामिल नहीं किया गया है। इस बार 6 टीमों के इस टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में नेपाल, भूटान और श्रीलंका को जगह मिली है, जबकि ग्रुप-बी में मेजबान भारत के साथ मालदीव और डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश शामिल हैं। सभी मुकाबले गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां पहले भी कई बड़े मैच आयोजित हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: लगातार 4 विकेट पर भी सिर्फ हैट्रिक? अली रजा के साथ मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, देखें पूरा ड्रामा
भारत दूसरी बार सैफ वूमेन्स चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 2016 में सिलीगुड़ी में इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था, जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस बार गोवा को मेजबानी सौंपी गई है, जो इससे पहले 1999 में मेन्स सैफ चैंपियनशिप की मेजबानी कर चुका है। ऐसे में एक बार फिर गोवा बड़े फुटबॉल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है।
Pakistan women football team out saff championship 2026 india goa tournament update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
Jul 26, 2026 | 02:30 PMपुणे के बांधों में 80% से ज्यादा पानी, एक साल की पेयजल चिंता खत्म; गंदे पानी की सप्लाई बनी चुनौती
Jul 26, 2026 | 02:27 PMNEET प्रदर्शन में कूदीं हिमंत सरकार के मंत्री की बेटी, CM से पूछा गया सवाल, तो मिला चौंकाने वाला जवाब- VIDEO
Jul 26, 2026 | 02:27 PMमंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा
Jul 26, 2026 | 02:26 PMCauvery Water Dispute Tamil Nadu: कावेरी विवाद पर बढ़ा तनाव, तमिलनाडु-कर्नाटक बॉर्डर पर बस सेवाएं अचानक बंद
Jul 26, 2026 | 02:21 PMRailway Transfer: रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास मिलेगी मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग
Jul 26, 2026 | 02:18 PMमैं खुश हूं कि उद्धव को खुशी मनाने का मौका मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे के अभिनंदन मोर्चे पर करारा तंज
Jul 26, 2026 | 02:15 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














