शाहिद अफरीदी ने खोया मानसिक संतुलन! सीजफायर के बाद कराची में निकाल दी रैली, पाकिस्तानियों को दे रहे झूठी दिलासा

पाकिस्तान की सरकार की तरह वहां के पूर्व क्रिकेटर भी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इधर भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान को नानी याद दिला दी। उधर शाहिद अफरीदी कराची में झूठी जीत का जश्न मनाते देखे गए।
खत्म हुआ शाहिद अफरीदी मानसिक संतुलन! पाकिस्तानियों को दे रहे हैं झूठी दिलासा, सीजफायर के बाद कराची में निकाल दी रैली
शाहिद अफरीदी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति सामान्य होते हुए दिख रही है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया। पाकिस्तान ने 7 व 8 मई की तारीख को भारत के कई शहरों पर ड्रोन अटैक करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना के मजबूत एयर डिफैंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। जिसके बाद अगले दो-तीन दिन तक पाकिस्तान ने फिर ड्रोन अटैक की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसे सफल नहीं होने दिया।

जिसके बाद 10 मई की शाम 6 बजे दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमती जता ली। लेकिन फिर से पाकिस्तान के सीजफायर के तीन घंटे के बाद अपनी औकात दिखाते हुए भारत के सीमावर्ती इलाकों में गोलबारी शुरु कर दी। भारत ने इसका जवाब भी मजबूती से दिया। सीजफायर के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को कराची की गलियों में जश्न मनाते देखा गया। वो पाकिस्तान को ये दिखा रहे थे कि उनका देश तनाव के माहौल में भारत से जीत गया।

शाहिद अफरीदी ने खोया मानसिक संतुलन?

11 मई के बाद सब शांत नजर आ रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के बड़बोले क्रिकेटर शाहिद अफरीदी जश्न मनाने के लिए कराची की सड़कों पर उतर गए। वीडियों में उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वो अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। भारत ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत तबाह कर दिया। लेकिन दूसरी तरफ शाहिद अफरीदी पाकिस्तानियों को ये दिखाने में लगे हुए थे कि जैसे पाकिस्तान भारत के साथ युद्द जैसी स्थिति में जीत गया। शाहिद अफरीदी के इस वीडियों पर लोग उन्हें पागल करार दे रहे थे। इस दौरान शाहिद अफरीदी को वीडियों में कराची की सड़कों पर निकते हैं। इस दौरान उनके साथ कई पाकिस्तानी नौजवान शामिल थे। उन्होंने हाथ में पाकिस्तान का झंडा लगाया हुआ था। वीडियो देखकर लग रहा था कि ये इंस्टाग्राम पर लाइव जैसा लग रहा था।

भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

हालांकि इस वक्त भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम है। लेकिन भारत के एडमिरल एएन प्रमोद ने साफ कर दिया है कि अब पाकिस्तान की सभी हरकतों का करारा जवाब दिया जाएगा। एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि "इस बार पाकिस्तान कोई कार्यवाही करने की हिम्मत करता है तो पाकिस्तान जानता है कि हम क्या करने जा रहे हैं।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com