रोहित शर्मा दोनों रोल में फिट, कप्तान और सलामी बल्लेबाज के रूप में किया है दमदार प्रदर्शन
- Written By: शुभम सोनडवले
PIC Credit: X
बेंगलुरु. मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने शनिवार को यहां स्वीकार किया कि विश्व कप (World Cup) में भारत (India) की आठ मैच की जीत की लय में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार तरीके से दोहरी भूमिका में ढलने का अहम हाथ रहा है। रोहित ने शानदार ढंग से भारतीय टीम का नेतृत्व करने के अलावा बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी टीम को आक्रामक शुरूआत भी करायी है। बल्कि उन्होंने आठ मैचों में 122 के स्ट्राइक रेट से 443 रन बनयो हैं। द्रविड़ ने नीदरलैंड के खिलाफ भारत के अंतिम लीग मैच की पूर्व संध्या पर
आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “रोहित निश्चित रूप से एक लीडर रहा है। मुझे लगता है कि उसने मैदान के अंदर और बाहर दोनों में उदाहरण पेश किया है।” उन्होंने कहा, “ऐसे भी कुछ मैच रहे हैं जो हमारे लिए पेचीदा हो सकते थे लेकिन वह सच यही है कि वह हमें उस तरह की शुरूआत दिलाने में सफल रहे हैं जिससे मैच हमारे लिए अच्छा रहा है।”
रोहित ने दूसरों के लिए किया प्रेरणा का काम
उन्होंने कहा, “वास्तव में इससे मैच हमारे लिए आसान दिखता है और निश्चित रूप से यह उन खिलाड़ियों के लिए भी आसान हो गया जो बल्लेबाजी विभाग में उनके बाद उतरे।” द्रविड़ ने कहा कि रोहित ने टीम के जरूरतों के अनुसार खेलकर दूसरों के सामने उदाहरण पेश किया है और इससे भारतीय ड्रेसिंग रूम में काफी बड़ा असर पड़ा है। रोहित ने इस विश्व कप में अब तक जिस आक्रामकता से पारी का आगाज किया है, वह अन्य के लिए प्रेरणा का काम करता रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
रोहित की कप्तानी शानदार रही
द्रविड़ ने कहा, “हम एक विशेष तरीके से खेलने के बारे में बात करते हैं। आप ऐसा तब तक नहीं कर सकते जब तक आपका नेतृत्व करने वाला ऐसा नहीं करता और आपके सामने उदाहरण पेश नहीं करता। रोहित ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह शानदार है। मुझे लगता है उसकी कप्तानी शानदार रही है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से निश्चित रूप से काफी सम्मान मिला है।” (एजेंसी)
