Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निकहत जरीन ने बॉक्सिंग में किया कमाल, उत्तरी आयरलैंड के मैकनौल को हराकर जीता गोल्ड मेडल 

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: May 28, 2024 | 05:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल आया है। बॉक्सर निकहत जरीन ने बॉक्सिंग में महिलाओं के 48-50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली को 5-0 से हराया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 48वां पदक है और बॉक्सिंग में तीसरा स्वर्ण है। निकहत पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीती हैं।

#CommonwealthGames2022 | India boxer Nikhat Zareen beats Mcnaul of Northern Ireland to win Gold in 48-50 Kg flyweight category pic.twitter.com/pgqNzKSwdk — ANI (@ANI) August 7, 2022

शानदार फॉर्म में चल रही 26 साल की निकहत ने लाइट फ्लाईवेट (48-50 किग्रा) स्पर्धा में उत्तरी आयरलैंड की कार्ले मैकनॉल पर एकतरफा फाइनल में 5-0 से जीत दर्ज की।  इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 49 पदक जीत चुका है। इसमें 17 स्वर्ण, 13 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं।

देश के लिए गोल्ड जीतकर रोमांचित हूं

48-50 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जितने के बाद निकहत जरीन ने कहा, मैं अपने देश के लिए गोल्ड जीतकर रोमांचित हूं। विश्व चैंपियनशिप के बाद यह मेरी अगली बड़ी प्रतियोगिता थी। लोगों ने मुझसे यहां भी गोल्ड जीतने की उम्मीद की थी, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। 

सम्बंधित ख़बरें

World Boxing Cup में प्रीति ने किया बड़ा उलटफेर, ओलंपिक पदक विजेता हुआंग सियाओ वेन को हराया

निकहत, मनिका और श्रीशंकर सहित कई खिलाड़ियों को मिलेगी वित्तीय सहायता, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

राष्ट्रगान के दौरान का पल मेरे लिए यादगार और बहुत भावुक 

निकहत ने यह भी कहा, मैं उस पल (राष्ट्रगान के दौरान) का वर्णन नहीं कर सकती, यह मेरे लिए यादगार और बहुत भावुक था। मैं इस तरह के प्रदर्शन को और आगे देने और अपने देश को गौरवान्वित करने की उम्मीद कर रही हूं।

पीएम मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित

उन्होंने ने कहा,  ‘मैं उनसे (पीएम मोदी) मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने पिछली बार उनके साथ एक सेल्फी ली थी और अब एक नई सेल्फी लेना चाहती हूं। पिछली बार, मैंने अपनी टी-शर्ट पर उनका ऑटोग्राफ लिया था, अब मैं इसे अपने बॉक्सिंग ग्लव्स पर लुंगी। 

Nikhat zareen did wonders in boxing won the gold medal by defeating mcnaul of northern ireland

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2022 | 07:38 PM

Topics:  

  • Boxer Nikhat Zareen

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.