शनिवार को यहां खेला जाएगा New Zealand vs India निर्णायक ODI मैच, जानिए इस मुकाबले के लिए Team India की PLAYING-XI

IND vs NZ 3rd ODI New Zealand Won Series
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज (NZL vs IND ODI Series, 2023) का दूसरा और निर्णायक मैच शनिवार, 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। आइए जानें NZL vs IND 2nd ODI Match, 2023 Raipur के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन। 

गौरतलब है कि इस ताज़ा सीरीज के हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में (New Zealand vs India 1st ODI Match, Hyderabad, 2023) भारत ने न्यूज़ीलैंड को 12 रनों से हरा दिया था। इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने। 208 रनों की जबरदस्त और ऐतिहासिक पारी खेली थी। 

मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:00 बजे भारतीय समय अनुसार होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर किया जाएगा और Disney+Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। यह मैच न्यूजीलैंड के लिए Do or Die वाली भिड़ंत होगी। क्योंकि, अगर टीम इंडिया ने इस मुकाबले को जीत लिया तो भारत सीरीज जीत जाएगा। आइए जानें शनिवार को कैसी रहेगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन।

भारत की संभावित Playing-XI,  2nd ODI NZL vs IND, 2023

शुभमन गिल (Shubhman Gill), रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), विराट कोहली (Virat Kohli), ईशान किशन (Ishan Kishan Wicket-keeper), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), मोहम्मद शमी (Mohammad Shami), मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj), शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)।

टीम न्यूजीलैंड (Team New Zealand)

टॉम लाथम (Tom Latham Captain), फिन एलेन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनेर।

विनय कुमार