100 मीटर में तमिलनाडु के नील समराज का तूफानी प्रदर्शन, 10.46 सेकंड में गोल्ड के साथ तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

Neil Samraj National Record: नेशनल यूथ एथलेटिक्स में तमिलनाडु के नील समराज ने 10.46 सेकंड में 100m दौड़ जीतकर 17 साल की उम्र में नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया।
Neel Samraj's blistering performance in the 100m: breaks national record and wins gold
नील समराज आर और ओशिन (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Neil Samraj National Youth Athletics 100m Gold: नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तमि लनाडु के 17 वर्षीय नील समराज आर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीत लिया। नील ने 10.46 सेकंड का समय निकालकर नया मीट रिकॉर्ड और नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

नील का यह प्रदर्शन उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 2023 में कोयंबटूर में अंशु रजक द्वारा बनाए गए 10.63 सेकंड के पिछले नेशनल रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया। वहीं, 2024 में बिलासपुर में पार्थ सिंह के नाम बना 10.68 सेकंड का मीट रिकॉर्ड भी नील ने तोड़ दिया।

तमिलनाडु के स्प्रिंटर्स का जलवा

पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में शुरू हुई तीन दिवसीय अंडर-18 प्रतियोगिता के पहले दिन तमिलनाडु के स्प्रिंटर्स का दबदबा देखने को मिला। पुरुषों के साथ महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में भी तमिलनाडु की खिलाड़ी ने नया मीट रिकॉर्ड बनाया।

नील ने 10.46 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। पश्चिम बंगाल के मेहेबुबुल अहमद ने 10.74 सेकंड में सिल्वर और दिल्ली के पुष्पेंद्र कुमार ने 10.81 सेकंड में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

टी. मृथिका ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में तमिलनाडु की टी. मृथिका ने 11.78 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 2012 में बेंगलुरु में दुती चंद द्वारा बनाए गए 11.80 सेकंड के मीट रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मृथिका फाइनल में 12 सेकंड का बैरियर तोड़ने वाली इकलौती धावक रहीं। कर्नाटक की सुचित्रा एस. ने 12.03 सेकंड के साथ सिल्वर और महाराष्ट्र की सावरी कुलकर्णी ने 12.09 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

डिस्कस थ्रो में हरियाणा की ओशिन अव्वल

महिलाओं के डिस्कस थ्रो में हरियाणा की ओशिन ने 45.98 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। उत्तर प्रदेश की डिंपी सैनी ने 43.22 मीटर के साथ सिल्वर और हरियाणा की मानसी डांगी ने 43.09 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Neel Samraj's blistering performance in the 100m: breaks national record and wins gold
Asian Games क्या हैं और क्यों खेले जाते है? जानें पूरा इतिहास, सभी खेलों की लिस्ट और टीम इंडिया का शानदार सफर

कई इवेंट में भीड़ेंगे युवा खिलाड़ी

ये चैंपियनशिप गुरुवार, 3 सितंबर को समाप्त होगी। प्रतियोगिता में सुबह और दोपहर के सेशन में कई इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें स्प्रिंट, मिडिल डिस्टेंस, हर्डल्स, रेस वॉक, लॉन्ग जंप, हाई जंप, थ्रो, हेप्टाथलॉन और मेडले रिले शामिल हैं।

अंडर-18 पुरुषों के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड में लॉन्ग जंप 7 मीटर, हाई जंप 1.95 मीटर, शॉट पुट 16.70 मीटर, डिस्कस थ्रो 50.50 मीटर और जैवलिन थ्रो 63 मीटर रखा गया है। वहीं, महिलाओं के लॉन्ग जंप के लिए ये मानक 5.40 मीटर है। नील समराज के 10.46 सेकंड के रिकॉर्ड ने चैंपियनशिप के पहले ही दिन सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com