नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले बने पहले भारतीय
- Written By: काजल चोपड़े
लुसाने: ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। वह डायमंड लीग मीट के लुसाने ( Lausanne Diamond League) चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के (Zurich Final) फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है। साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप (2023 World Championships) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
Tokyo Olympics gold medallist Neeraj Chopra becomes the first Indian to clinch the Lausanne Diamond League with a best throw of 89.08m. (File photo) pic.twitter.com/tNX3HA1Zvk — ANI (@ANI) August 27, 2022
नीरज (Neeraj Chopra) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर रिपीट 89.08 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। वह चोट के कारण बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
हरियाणा में पानीपत के रहने वाले चोपड़ा डायमंड लीग का कोई खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चोपड़ा से पहले चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं।
