

नई दिल्ली: भारत के स्टार भला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्वर्ण पदक के मजबूत दावेदार हैं। उनसे भारत को काफी उम्मीदें हैं। वह केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहुर हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने भारत के लिए गोल्ड जीता था, तब से उन्हें गोल्डन बॉय के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन, पेरिस ओलंपिक में उनके मेडल पर खतरा मंडरा रहा है।
खेलों का महाकुंभ 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलने वाला है। इस ओलंपिक में भारत के कई खिलाड़ी पदक के लिए अपना दावा पेश करेंगे। जिनमें से एक नीरज चोपड़ा भी हैं। भारत को उनसे एक बार फिर गोल्ड मेडल की उम्मीद है, लेकिन इस बार उनके पदक पर खतरा मंडरा रहा है। उनके लिए दोबारा स्वर्ण पदक जीत पाने की राह थोड़ी कठिन दिखाई दे रही है। इस बार उनके लिए जर्मनी के मैक्स डेहनिंग खतरा बन सकते हैं।
दरअसल, नीरज चोपड़ा भारत के मजबूत भला फेंक खिलाड़ी है, लेकिन पेरिस ओलंपिक में उनकी राह आसान नहीं होने वाली है। 2024 के सीजन बेस्ट के मामले में इस समय सबसे ऊपर जर्मनी के मैक्स डेहनिंग हैं, जिन्होंने इसी साल फरवरी में 90.20 मीटर दूर भाला फेंक कर सनसनी मचा दी थी। 20 साल का यह युवा एथलीट इस बार स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
मैक्स डेहनिंग तो नीरज पर खतरा बने हुए ही हैं, लेकिन उनके अलावा जर्मनी के अनुभवी जूलियन वेबर भी नीरज चोपड़ा के लिए खतरा बन सकते हैं। टोक्यो ओलंपिक में भले ही वह चौथे स्थान पर रह गए थे, लेकिन इस बार उनका सीजन बेस्ट 88.37 का है, जो नीरज चोपड़ा से बेहतर है। इस लिस्ट में चेक रिपब्लिक के याकूब भी शामिल हैं, जिन्होंने इस सीजन में 88.65 मीटर दूर भाला फेंक चर्चा में आए।
भारत को नीरज चोपड़ा से काफी उम्मीदें हैं। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के अलावा किशोर जेना भी पेरिस ओलंपिक में दावेदारी पेश कर रहे हैं। किशोर जेना से उम्मीद काफी कम हैं, क्योंकि 2024 में उनका सीजन बेस्ट केवल 80.84 मीटर रहा है, लेकिन वह उलटफेर करते हुए धमाल भी मचा सकते हैं, क्योंकि उनका पर्सनल बेस्ट 87.54 मीटर है। जबकि नीरज चोपड़ा का पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है।