- Hindi News »
- Sports »
- Neeraj Chopra To Participate In Ostrava Golden Spike 2025
दो साल बाद ट्रैक पर लौटेंगे नीरज चोपड़ा, ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 से ओलंपिक की राह होगी तय
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नीरज चोपड़ा ने आयोजकों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस साल ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में हिस्सा लूंगा।

नीरज चोपड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भाला फेंक में विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा आगामी 24 जून को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा शहर में आयोजित गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चोटों के चलते पिछले दो सीजन में भाग नहीं ले सके थे। इस बार नीरज वापसी करने को पूरी तरह से तैयार है।
ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर की गोल्ड लेबल श्रेणी की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डायमंड लीग के बाद दूसरी सबसे अहम वार्षिक एथलेटिक्स स्पर्धा के रूप में देखा जाता है। इस वर्ष यह मुकाबला और भी खास हो गया है क्योंकि भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अब भाला फेंक के दिग्गज और तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता जान जेलेजनी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कोच के तौर पर होगा असली परीक्षा
जान जेलेजनी न केवल विश्व रिकॉर्ड धारक रहे हैं, बल्कि ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता से उनका गहरा नाता रहा है। वे कई बार इस प्रतियोगिता में विजेता रह चुके हैं और वर्तमान में इसके टूर्नामेंट निदेशक की भूमिका निभा रहे हैं। इस ऐतिहासिक और व्यक्तिगत जुड़ाव के कारण नीरज चोपड़ा के लिए यह प्रतियोगिता सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं, बल्कि एक विशेष भावनात्मक अवसर भी बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: जो बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान न कर सके, वो कर गए रजत पाटीदार, धर्मशाला में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
RCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
संन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
RCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
नीरज ने टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जताई खुशी
नीरज चोपड़ा ने आयोजकों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस साल ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में हिस्सा लूंगा। यह एक शानदार रेस है और इस बार यह और भी खास होगी। मेरे कोच जान जेलेजनी कई बार इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर चुके हैं।
पिछले वर्ष नीरज इस प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, लेकिन चोटों के कारण ट्रैक पर नहीं उतर सके थे। अब जबकि वे पूरी तरह फिट हैं और ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनज़र फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, ऐसे में फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। नीरज की वापसी न केवल भारतीय खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स जगत के लिए भी एक बड़ी खबर है।
Neeraj chopra to participate in ostrava golden spike 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














