-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Marathon Runner Fauja Singh Died Age Of 114 Due To Car Accident
मैराथन धावक फौजा सिंह की मौत, गाड़ी ने मारी टक्कर, 114 साल की उम्र में हुआ निधन
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Fauja Singh: पंजाब के जालंधर में मैराथन धावक फौजा सिंह की सोमवार को कार वाहन के टक्कर मारने के कारण मौत हो गई। उन्होंने 114 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी मौत की पुष्टि लेखक खुशवंत सिंह ने की।

114 साल की उम्र में फौजा सिंह ने ली आखिरी सांस (फोटो- सोशल मीडिया)
Fauja Singh Death News: पूर्व मैराथन धावक फौजा सिंह को लेकर बीते सोमवार को बुरी खबर सामने आई। पंजाब के जालंधर में उनके पैतृक गांव में टहलने के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत का कार अज्ञात वाहन के द्वारा उन्हें टक्कर मारना बताया जा रहा है। 114 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत की पुष्टि लेखक खुशवंत सिंह ने की।
फौजा सिंह की बायोग्राफी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ लिखने वाले खुशवंत सिंह ने उनकी मौत पर दुख जताया। उनहोंने X पर लिखा कि “मेरा टर्बन्ड टॉरनोडो अब नहीं रहा। मुझे दुख के साथ फौजा सिंह के निधन की खबर के बारे में बताना पड़ रहा है। आज करीब साढ़े तीन बजे उनके गांव बियास में सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मेरे प्यारे फोजा, आपकी आत्मा को शांति मिले।”
खुशवंत सिंह ने बताया है कि उन्होंने फौजा सिंह के घरवालों से बात की है। उन्होंने मौत की पुष्टि कर दी है। सड़क में अज्ञात वाहन के द्वारा उनको टक्कर लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर खेल विभाग में हड़कंप! मिशन लक्ष्यवेध में अव्यवस्था के खिलाफ BJP आघाड़ी का हल्लाबोल, प्रशासन ने उठाए कदम
FIFA World Cup: स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराया, शीर्ष पर रहते हुए बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई टेम्पो ट्रैवलर; 2 लोगों की मौत-5 गंभीर
प्रसाद ले रहे थे भक्त…अचानक भरभराकर गिरा मंदिर का छज्जा, महाराष्ट्र के परभणी हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने
फौजा सिंह की मौत पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “मैराथन धावक और दृढ़ता के प्रतीक सरदार फौजा सिंह के निधन सेयु में, वह अद्वितीय उत्साह के साथ नशा मुक्त, रंगला पंजाब मार्च में मेरे साथ शामिल हुए थे। उनकी विरासत नशामुक्त पंजाब के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। ओम शांति ओम।”
कौन थे फौजा सिंह?
फोजा सिंह को पगड़ीधारी तूफान (टर्बन्ड टॉरनेडो) के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1911 को पंजाब के जालंधर जिले के व्यास गांव में हुआ था। उन्होंने तब दुनिया को हैरान कर दिया जब 90 साल की उम्र में मैराथन दौड़ने का फैसला किया। उम्र के इस पढ़ाव में जहां व्यक्ति आराम की राह पकड़ता है वहीं, फौजा सिंह ने मैराथन दौड़ने का फैसला किया। उनके इस फैसले से सभी लोग हैरान हो गए।
ये भी पढे: ऑस्ट्रेलिया का जलवा- 27 रन पर ढेर हुई वेस्टइंडीज, तोड़ा 129 साल पुराना रिकॉर्ड
साल 2004 में उन्होंने 93 साल की उम्र में पहली मैराथन दौड़ पूरी की। ये मैराथन लंदन में हुई थी। इसके बाद वो साल 2011 में उम्र 100 के पार पहुंच गई। तब उन्होंने टोरंटो मैराथन में पूरी की। इस दौरान फौजा सिंह ने 100+ कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान वो दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक थे। उनकी इस उपलब्धि से सब लोग दंग रह गए। लोग उनकी उम्र और उनके जज्बे को आज भी सलाम करते हैं।
Marathon runner fauja singh died age of 114 due to car accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS ने जारी की गाइडलाइंस, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की प्राइवेसी से किया खिलवाड़ तो होगी कार्रवाई
Jun 25, 2026 | 08:02 PMपासपोर्ट चोरी, भट्टे पर मजदूरी और वायरल वीडियो: क्या आगरा की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है सोशल मीडिया कंटेंट?
Jun 25, 2026 | 07:58 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, SIT की जांच रिपोर्ट के बाद FIR दर्ज
Jun 25, 2026 | 07:56 PMहर सुबह अपनाएं ये आसान स्किनकेयर रूटीन, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो और दिखेंगी कम उम्र की निशानियां
Jun 25, 2026 | 07:51 PMYavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग
Jun 25, 2026 | 07:47 PMNCERT की बड़ी चेतावनी: सोशल मीडिया से डाउनलोड की गई किताबें हो सकती हैं फर्जी, छात्रों को किया सतर्क
Jun 25, 2026 | 07:47 PMदो दिन की बारिश ने पूरा किया अनुशेष, अमरावती जिले में 98.2 मिमी बारिश दर्ज, बुआई ने पकड़ी रफ्तार
Jun 25, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














