मनु भाकर होंगी निशानेबाजी विश्व कप 2024 से बाहर! जानें क्या है वजह

मनु भाकर को लेकर यह खबर आ रही है कि वह अक्टूबर में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से बाहर रह सकती हैं, क्योंकि वह तीन महीने का ब्रेक लेने का सोच रही हैं। उनके कोच जसपाल राणा ने यह जानकारी दी है।
मनु भाकर ने कहा कि वह राजनीति नहीं करेंगी, उनका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है
मनु भाकर (सौजन्य: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो गया है। भारत ने इस बार ओलंपिक में छह पदक अपने नाम किए हैं। जिसमें से दो पदक भारत की स्टार युवा शूटर मनु भाकर ने जीता है। वह भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं. जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने का कारनामा किया है। लेकिन अब मनु भाकर अक्टूबर में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से बाहर रह सकती हैं।

दरअसल, मनु भाकर को लेकर यह खबर आ रही है कि वह अक्टूबर में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से बाहर रह सकती हैं, क्योंकि वह तीन महीने का ब्रेक लेने का सोच रही हैं। उनके कोच जसपाल राणा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'वह लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रही है तो यह नॉर्मल ब्रेक है।'

मनु भाकर नहीं लेंगी निशानेबाजी विश्व कप में भाग

निशानेबाजी विश्व कप दिल्ली में आयोजित होने वाला है। यह 13 से 18 अक्टूबर के बीच खेला जाना है। ऐसे में जसपाल ने कहा कि ब्रेक के बाद मनु 2026 एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों पर काम करने का सोच रही हैं। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक हैं।

जीत चुकी हैं कई मेडल

जानकारी के लिए बता दें कि मनु भाकर ने ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था, वह सबसे कम उम्र में गोल्ड जीतने वाली भारतीय हैं। वह ब्यूनस आयर्स 2018 में यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज और देश की पहली महिला एथलीट भी हैं। साथ ही मनु गोल्ड कोस्ट 2018 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स की चैम्पियन भी हैं।

खेल मंत्री नें दिए 30 लाख

ज्ञात हो कि पेरिस ओलंपिक में धमाल मचाने वालीं मनु भाकर पूरे भारत में छाई हुई हैं। उन्हें खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने प्राइज मनी देकर सम्मानित किया था। खेल मंत्री के तरफ से मनु को 30 लाख रुपए का चेक दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com