Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स पर सरकार बरसाएगी बंपर पैसे, इस बार 36 खिलाड़ियों को मिलेगा यह पुरस्कार

भारत सरकार की खेल मंत्रालय ने इस साल खिलाड़ियों के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार एवं अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामों की घोषणा कर दी है। खेल रत्न के लिए 4 और अर्जुन अवॉर्ड के लिए 32 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 02, 2025 | 04:55 PM

खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क:  भारत सरकार की खेल मंत्रालय ने इस साल खिलाड़ियों के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार एवं अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामों की घोषणा कर दी है। खेल रत्न के लिए 4 और अर्जुन अवॉर्ड के लिए 32 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें 17 पैरा एथलीट को शामिल किया गया है।

भारत सरकार ने ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज विश्व चैम्पियन डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं 32 खिलाड़ियों में हॉकी, चेस, एथलेटिक्स, पैरा आर्चरी, पैरा एथलेक्टिस , कुश्ती, स्क्वाश जैसी खेलों के खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खेल रत्न प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 25 लाख

खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें एक मेडल और एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। 2020 तक खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी को सिर्फ 7.5 लाख रुपये ही मिलता था लेकिन मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया है। खेल मंत्रालय ने बताया कि इन खिलाड़ियों को 17 जनवरी 2025 को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में 11 बजे से शुरू होगा।

सम्बंधित ख़बरें

आज का राशिफल 09 जनवरी 2026: वृषभ राशि सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकियों का हाल

Avika Gor: प्रेग्नेंसी की खबर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस बोलीं ये मजेदार है

मुंबई की ‘लाइफलाइन’ में लगी भीषण आग; कुर्ला-विद्याविहार के बीच धू-धूकर जली ट्रेन, देखें VIDEO

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए भंडारे का प्रसाद, जानिए इससे जुड़े सभी जरूरी नियम

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 15 लाख

वहीं अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए की नकद राशि दी जाती है। इसके अलावा उन्हें एक मोमेंटो प्रदान किया जाता है। जिसमें अर्जुन की तरह तीर लिए व्यक्ति उस पुरस्कार पर बना रहता है। अर्जुन अवॉर्ड का अवॉर्ड वैसा ही दिखता है जब अर्जुन ने मछली की आंख में तीर मारा था। 2020 से पहले इस अवॉर्ड को पाने वालों को 5 लाख मिलता था लेकिन अब 15 लाख मिल रहा है। उसके साथ एक प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।

इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

खिलाड़ी का नाम खेल का नाम
ज्योति यराराजी एथलेटिक्स
अनु रानी एथलेटिक्स
नीतू बॉक्सिंग
स्वीटी बूरा बॉक्सिंग
वंतिका अग्रवाल चेस
सलीमा टेटे हॉकी
अभिषेक हॉकी
संजय हॉकी
जरमनप्रीत हॉकी
सुखजीत सिंह हॉकी
राकेश कुमार पैरा-आर्चरी
प्रीति पाल पैरा-एथलेटिक्स
जीवनी दीप्ति पैरा-एथलेटिक्स
अजीत सिंह पैरा-एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव पैरा-एथलेटिक्स
धरमबीर पैरा-एथलेटिक्स
एच होकातो सेमा पैरा-एथलेटिक्स
सिमरन पैरा-एथलेटिक्स
नवदीप पैरा-एथलेटिक्स
नितेश कुमार पैरा-बैडमिंटन
टी मुरुगेसन पैरा-बैडमिंटन
नित्या श्री सुमंती सिवान पैरा-बैडमिंटन
मनीषा रामदास पैरा-बैडमिंटन
कपिल परमार पैरा-जूडो
मोना अग्रवाल पैरा-शूटिंग
रुबिना फ्रांसिस पैरा-शूटिंग
स्वपनिल कुसाले शूटिंग
सरबजोत सिंह शूटिंग
अभय सिंह स्क्वाश
साजन प्रकाश स्विमिंग
अमन कुश्ती

Major dhyan chand khel ratna and arjuna award prize money know prize money details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2025 | 04:03 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.