महेंद्र सिंह धोनी आजकल टेनिस में आजमा रहे अपना हाथ, देखें तस्वीरें
- Written By: विजय कुमार तिवारी
टेनिस खेतेलते हुए MS धोनी
रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग के लिए अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलने की तैयारी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आजकल अपने आप को फिट रखने के लिए टेनिस (Tennis) खेल रहे हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमें वह टेनिस का रैकेट पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
MS Dhoni playing tennis….!!!! 🎾 pic.twitter.com/JxWJc7lJkt — Johns. (@CricCrazyJohns) January 20, 2024
आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 42 साल की उम्र में भी अपने आप को फिट रखने के लिए हमेशा वर्कआउट किया करते हैं। साथ ही साथ क्रिकेट के अलावा फुटबॉल और टेनिस जैसे खेलों में भी अपना हाथ आजमाते हैं। इसीलिए महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर टेनिस के रैकेट के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: क्या धोनी खेलेंगे पूरा सीजन? सस्पेंस खत्म, CSK के CEO ने ‘थाला’ की उपलब्धता पर दिया बड़ा बयान
सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
4-4 लग्जरी घर, जिम और स्विमिंग पूल, रांची में कैसी है धोनी की लाइफस्टाइल; वीडियो में देखें सबकुछ
7 जुलाई का इतिहास : महान खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिवस आज
बताया जा रहा है कि कुछ पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के जेएससीए स्टेडियम में मैच टेनिस खेलने के लिए जा पहुंचे थे। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट के करियर में 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे मैच और 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा वे आईपीएल और अन्य टी-20 मैचों में भी 377 मैच खेल चुके हैं।
