GCL 2026: मैग्नस कार्लसन ने समय खत्म होने पर विश्वनाथन आनंद को हराया, एपीएल पाइपर्स शीर्ष पर

Global Chess League 2026: ग्लोबल चेस लीग 2026 में मैग्नस कार्लसन ने विश्वनाथन आनंद को समय खत्म होने पर हराया। रोमांचक मुकाबले की जीत से एपीएल पाइपर्स अंक तालिका में शीर्ष पर।
GCL 2026: Magnus Carlsen defeats Viswanathan Anand on time; APL Pipers at the top.
मैग्नस कार्लसन ने विश्वनाथन आनंद को हराया (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Magnus Carlsen Beats Viswanathan Anand: ग्लोबल चेस लीग 2026 के तीसरे दिन मैग्नस कार्लसन और विश्वनाथन आनंद के बीच मुकाबला रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। एपीएल पाइपर्स के कार्लसन ने अलास्का नाइट्स के आनंद को बोर्ड पर नहीं, बल्कि समय खत्म होने के कारण हराया। शतरंज में इसे 'फ्लैगिंग' कहा जाता है। जब किसी खिलाड़ी की घड़ी 0:00 पर पहुंच जाती है, तो बोर्ड की स्थिति चाहे जैसी हो, वो खिलाड़ी समय के कारण मुकाबला हार जाता है।

मिडिल गेम में उलझे खिलाड़ी

मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी तेज मिडिल गेम में उलझे हुए थे। आखिरी पलों में आनंद अपनी घड़ी नहीं दबा पाए और उनका समय खत्म हो गया। इसके साथ ही कार्लसन को जीत मिल गई।मैच के बाद आनंद ने कहा कि कुछ चाल पहले उनके पास कार्लसन से कुछ सेकंड ज्यादा थे। इसी वजह से उनका ध्यान घड़ी से हट गया। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा था कि चाल चलने के बाद कुछ समय वापस मिलेगा, लेकिन उनका समय खत्म हो गया।

हार के बाद भी मिली जीत

विश्वनाथन आनंद की हार के बावजूद उनकी टीम ने पूरे मुकाबले में जीत हासिल की। पांच बार के विश्व चैंपियन ने कहा कि वो अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थे, लेकिन कम से कम उनकी व्यक्तिगत हार का टीम के नतीजे पर असर नहीं पड़ा।

कार्लसन ने भी मैच के आखिरी पलों को याद करते हुए कहा कि आनंद कुछ समय तक बहुत अच्छी तरह बचाव कर रहे थे। उन्हें लगा था कि मुकाबला ड्रॉ रहेगा। इसके बाद उन्होंने अचानक आनंद की घड़ी देखी और पाया कि उनका समय खत्म हो चुका था।

कार्लसन खेली अलग चाल

बाद में एपीएल पाइपर्स के एक अन्य मुकाबले में कार्लसन ने विश्व चैंपियनशिप के दावेदार जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ तीसरी चाल में 3 एफ6 खेलकर सबको हैरान किया। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ रहा।

कार्लसन ने बताया कि ये चाल मूल रूप से उनके कोच के विचार से आई थी। उन्होंने इसे गलती से खेल दिया था, लेकिन बाद में उन्हें इस चाल का विचार पसंद आया। कंप्यूटर की मदद से उन्होंने पाया कि शुरुआती स्थिति को आगे भी संभाला जा सकता है।

GCL 2026: Magnus Carlsen defeats Viswanathan Anand on time; APL Pipers at the top.
भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज 13 सितंबर से, दिल्ली में होंगे तीनों मैच; अफगानिस्तान ने टीम घोषित की
GCL 2026: Magnus Carlsen defeats Viswanathan Anand on time; APL Pipers at the top.
अंक तालिका (सोर्स - सोशल मीडिया)

GCL 2026: चौथे दिन का कार्यक्रम

  • 3:30 बजे: गंगा ग्रैंडमास्टर्स बनाम अलास्का नाइट्स

  • 5:00 बजे: अमेरिकन गैम्बिट्स बनाम मुंबा मास्टर्स

  • 6:30 बजे: त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स बनाम एपीएल पाइपर्स

  • 8:00 बजे: अमेरिकन गैम्बिट्स बनाम अलास्का नाइट्स

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com