Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ड्रॉ के साथ खत्म हुआ सुनील छेत्री के फुटबॉल का सफर, भावनाओं से छलका स्टेडियम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर मुकाबले में कुवैत और भारत के बीच मैच ड्रॉ रहा। इस मुकाबले में भारत ने गोल तो नहीं किया, लेकिन कुवैत को भी गोल नहीं करने दिया। मैच के बाद सुनील छेत्री काफी भावुक हो गए थे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 07, 2024 | 09:26 AM

सुनील छेत्री ने फुटबॉल को कहा अलविदा (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर मुकाबले में भारत और कुवैत का मैच 0-0 के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। ये मैच गुरुवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया। कुवैत और भारत के बीच यह मैच बराबरी का हुआ। भारत ने भले ही कोई गोल न किया हो लेकिन भारतीय टीम ने कुवैत को भी एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया और ड्रॉ के साथ मैच खत्म किया। भारत को पहले और दूसरे हाफ में गोल करने के कई मौके मिले। लेकिन टीम इस मौके का फायदा नहीं उठा पाई। अब भारत का अगला मैच 11 जून को कतर से होगा।

इस मैच के साथ ही भारत के कप्तान सुनील छेत्री का फुटबॉल का सफर खत्म हो गया है। भारत को फाइनल-18 टीमों में शामिल होने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। हालांकि अब भारत को अगले चरण में जाने के लिए अपने बाकि मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना होगा।

सुनील छेत्री ने कहा अलविदा

मुकाबला खत्म होने के बाद पूरे स्टेडियम में बैठे फुटबॉल प्रशंसक और सुनील छेत्री के फैंस ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। साल्ट लेक स्टेडियम में करीब 58,000 लोगों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। वहीं उनके लिए फैंस ने कैप्टन, लीडर, लेजेंड के साथ अन्य इमोशनल मैसेज बड़े पोस्टर्स में लिखकर पूरा स्टेडियम भर दिया, इस दौरान वे बेहद भावुक भी हो गए थे। सभी को अलविदा कहते हुए उनके आंसू छलक पड़े और नंबर 11 की जर्सी भीग गई।

𝐅𝐨𝐫𝐞𝐯𝐞𝐫 𝐨𝐮𝐫 𝐜𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧 💙#INDKUW #ThankYouSC11 #FIFAWorldCup 🏆 #BlueTigers 🐯 #IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/sDTaEnkUko

— Indian Football Team (@IndianFootball) June 6, 2024

टीम खिलाड़ियों से मिला गार्ड ऑफ हॉनर

कुवैत के साथ चाहे भारत का मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन इसके बाद सबकी नजरें सुनील छेत्री पर जा टिकीं। मैच के बाद सुनील छेत्री को भारत के पूरे स्क्वाड ने गार्ड ऑफ हॉनर भी देकर सम्मानित किया। इस लम्हें ने उन्हें इमोशनल कर दिया था। सुनील अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए और जर्सी से आंसू पोंछते दिखाई दिए।

Forever Legend, @chetrisunil11 💙♾️#INDKUW #ThankYouSC11 #FIFAWorldCup 🏆 #BlueTigers 🐯 #IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/Gqb70eqbMg

— Indian Football Team (@IndianFootball) June 6, 2024

मुकाबला ड्रॉ रहने का कारण

भारतीय कप्तान नियमित रूप से कुवैत के डिफेंस को भेदने की कोशिश करते दिखे, लेकिन अंतिम मिनट तक उनकी सभी कोशिशें नाकाम रही। मुकाबले के ड्रॉ रहने की एक कारण यह रहा कि भारतीय टीम का डिफेंस के मामले में कमजोर दिखाई दी, इस वजह से कुवैत कई बार गोल दागने के बहुत करीब आ गई थी। अटैकिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो भारतीय टीम काफी हद तक सुनील छेत्री पर निर्भर दिखाई दी।

करियर में दागे 94 गोल

सुनील छेत्री ने अपने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर में 151 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 94 गोल दागे। सुनील आज तक के इतिहास में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 4 हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी भी रहे। छेत्री अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। इस लिस्ट में टॉप पर पुर्तगाल के क्रिस्टीयानो रोनाल्डो (128 गोल) उनके बाद ईरान के अली डाई (108 गोल) और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी (106 गोल) के साथ आगे हैं।

 

Kuwait vs india match draw sunil chhetri farewell emotional

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2024 | 09:26 AM

Topics:  

  • FIFA World Cup

सम्बंधित ख़बरें

1

संपादकीय: 2036 का ओलंपिक आयोजन, भारत और कतर दोनों ही मजबूत दावेदार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.