Khelo India Youth Games 2025 में महाराष्ट्र की बादशाहत कायम, ओडिशा की लड़कियों ने खो-खो में रचा इतिहास

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र पदक तालिका में पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र ने अब तक 65 पदक अपने नाम किए हैं। वहीं खो-खो में गोल्ड मेडल के साथ ओडिशा ने भी अपना खाता खोल लिया है।
Khelo India Youth Games 2025 में महाराष्ट्र की बादशाहत कायम, ओडिशा की लड़कियों ने खो-खो में रचा इतिहास
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्टस डेस्क: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में महाराष्ट्र की तैराक अदिति सतीश हेगड़े ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। इस पदक के साथ अदिति के व्यक्तिगत पदकों की कुल संख्या सात हो गई है। उनका यह प्रदर्शन गया स्थित बीआईपीएआरडी खेल परिसर में देखने को मिला। अदिति की इस उपलब्धि ने महाराष्ट्र की पदक तालिका में भी योगदान दिया है, जिससे राज्य के कुल पदकों की संख्या अब 65 तक पहुंच गई है।

इस बीच, ओडिशा की लड़कियों ने खो-खो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर एक यादगार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में ओडिशा की टीम मध्यांतर तक पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए महाराष्ट्र को हराने में सफल रही। इसके सात ही ओडिशा ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीता है। वो अंक तालिका में 19वें नंबर पर है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का पदक तालिका

रैंक राज्य स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल पदक
1 महाराष्ट्र 24 21 20 65
2 कर्नाटक 13 19 6 38
3 राजस्थान 11 4 5 20
4 मध्य प्रदेश 9 4 5 18
5 हरियाणा 6 6 11 23
6 तमिलनाडु 6 5 12 23
7 तेलंगाना 5 1 6 12
8 पंजाब 4 8 10 22
9 झारखंड 4 3 3 10
10 मणिपुर 4 3 2 9
11 चंडीगढ़ 4 2 2 8
12 केरल 4 2 1 7
13 बिहार 3 5 7 15
14 दिल्ली 3 4 11 18
15 असम 3 1 1 5
16 गुजरात 2 2 5 9
17 उत्तर प्रदेश 1 6 6 13
18 आंध्र प्रदेश 1 5 7 13
19 ओडिशा 1 3 0 4
20 छत्तीसगढ़ 1 1 6 8
21 जम्मू और कश्मीर 1 0 0 1
22 पश्चिम बंगाल 0 3 1 4
23 अरुणाचल प्रदेश 0 0 2 2
24 नागालैंड 0 0 2 2
25 अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 0 0 1 1
26 मेघालय 0 0 1 1
27 पुडुचेरी 0 0 1 1
28 त्रिपुरा 0 0 1 1

महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर

खो-खो फाइनल में हार के बावजूद महाराष्ट्र ने पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उसने लड़कों के खो-खो और राइफल निशानेबाजी की मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। तैराकी में भी उसने तीन पदक हासिल किया। महाराष्ट्र के स्वर्ण पदकों की संख्या 24 हो गई। रुजुला एस (50 मीटर फ्रीस्टाइल) और लड़कों की 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले चौकड़ी द्वारा जीते गए दो स्वर्ण पदकों की बदौलत कर्नाटक 13 स्वर्ण, 19 रजत और छह कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

तैराकी में कर्नाटक का रहा दबदबा

तैराकी प्रतियोगिता के आखिरी दिन कर्नाटक का दबदबा रहा लेकिन हरियाणा के अर्जुन सिंह 23.91 सेकंड में जीत के साथ न केवल मीट के सबसे तेज तैराक के रूप में उभरे, बल्कि उन्होंने अपना दूसरा स्प्रिंट स्वर्ण भी जीता। उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता था।

Navbharat Live
navbharatlive.com