Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

33 मेडलों के साथ फिर कर्नाटक बना चैंपियन, पुरूषों की100 फ्रीस्टाइल चौकड़ी ने बनाया नया रिकॉर्ड

77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के आखिरी दिन भी रोमांचक मुकाबला रहा। जहां कर्नाटक ने एक बार फिर बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया है। कर्नाटक के लिए सबसे बड़ी जीत तब हुई जब तैराकों ने सिर्फ मुकाबला जीता ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड भी बनाया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 14, 2024 | 08:56 AM

तैराकी चैंपियनशिप (सौजन्य-एक्स @IIS_Vijayanagar)

Follow Us
Close
Follow Us:

मेंगलौर: 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के आखिरी दिन भी रोमांचक मुकाबला रहा। जहां कर्नाटक ने एक बार फिर बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया है। कर्नाटक के लिए सबसे बड़ी जीत तब हुई जब तैराकों ने सिर्फ मुकाबला जीता ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड भी बनाया।

कर्नाटक की पुरुषों की चार गुणा 100 फ्रीस्टाइल चौकड़ी ने प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड कायम किया जिससे राज्य ने शुक्रवार को यहां संपन्न हुई 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में ओवरऑल खिताब अपने पास बरकरार रखा।

चौकड़ी ने किया कमाल

पृथ्वी एम, कार्तिकेयन नायर, आकाश मणि और श्रीहरि नटराज की चौकड़ी ने तीन मिनट 28.09 सेकंड का समय निकाला और कर्नाटक के 2023 में बनाए गए तीन मिनट 28.16 सेकंड के रिकॉर्ड में सुधार किया। इस स्पर्धा में सेना के उन्नी कृष्णन एस, विकास प्रभाकर, विनायक विजय और आनंद ए तीन मिनट 28.93 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

सम्बंधित ख़बरें

63 की उम्र और 25 KM की तैराकी! नागपुर के डॉ. राजेंद्र जायसवाल ने नर्मदा की लहरों पर लिखा नया इतिहास

प्रतियोगिता में रेलवे की शिवांगी शर्मा, आस्था चौधरी, कन्या नैय्यर और अवंतिका सुधीर चव्हाण ने चार मिनट 01.83 सेकंड का समय लेकर महिलाओं की चार गुणा 100 फ्रीस्टाइल में 2023 में बनाए गए महाराष्ट्र के चार मिनट 02.24 सेकंड के पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- लगातार इतिहास रच रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फुटबॉल मैदान के बाद अब सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

कर्नाटक के नाम खिताब

कर्नाटक की शिरीन, विहिथा नयना लोगानाथन, शालिनी आर दीक्षित और हशिका रामचंद्र की चौकड़ी चार मिनट 02.62 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कर्नाटक ने 17 स्वर्ण, 12 रजत और चार कांस्य पदक जीतकर समग्र खिताब जीता। महाराष्ट्र छह स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक के साथ समग्र उपविजेता रहा।

श्रीहरि नटराज ने बताया अनुभव

कर्नाटक के अनीश एस गौड़ा चार स्वर्ण पदकों के साथ पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत चैंपियन चुने गये जबकि राज्य की ही हशिका रामचंद्र ने तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ महिलाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें- Diamond League: 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश नहीं दिखा पाए कमाल, अमोस ने चैंपियन को हराया

श्रीहरि नटराज ने इस प्रतियोगिता में अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘ यह एक शानदार प्रतियोगिता थी, ओलंपिक से वापस आकर यहां दोस्तों के साथ प्रतिस्पर्धा करना शानदार रहा। कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताब फिर से बरकरार रखा। मै समझता हूं कि वे मेरे बिना भी जीतने में सफल रहते।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Karnataka won 77th senior national aquatic championships 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2024 | 08:53 AM

Topics:  

  • Swimming Championship

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.