टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में चला केन विलियमसन का जादू, किया कुछ ऐसा की देखते रह गए दर्शक
- Written By: रवि शुक्ला
File Photo
दुबई: टी20 वर्ल्डकप के फ़ाइनल में नूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। न्यूजीलैंड की इस पारी में कप्तान केन विलियमसन का बल्ला खूब चला। शुरूआत में मिले झटके के बाद न्यूजीलैंड की पारी को संभाला। इस दौरान केन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार 85 रन बनाएं।
कप्तान केन ने अपनी इस पारी में 48 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने तीन छक्के और 10 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 177 का रहा। अपनी इस पारी में केन ने ऐसा कारनामा कर दिया जो ज्यादा मैदान में ज्यादा देखने को नहीं मिलता है।
दरअसल, केन ने 13वे ओवर में एक छक्का लगाया। वह भी लगाया ऐसा की स्टेडियम में मौजूद दर्शक देखते ही रह गए। केन ने ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 80 मीटर का एक शानदार छक्का मारा, वह भी एक हाथ से। हालांकि, हमने ऐसा शॉट केवल भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत को करते ही देखा है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
वर्ल्डकप ले फ़ाइनल में केन का बल्ले ने किस तरह से चला है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, उन्होंने मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 22 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने चार चौका और एक छक्का लगाया।
फ़ाइनल में चलता है केन का जादू
केन विलियमसन की हमेश से एक खासियत रही है कि, उनका बल्ला किसी भी फ़ाइनल में खूब चलता है। केन ने जिस तरह से वर्ल्डकप के फ़ाइनल में बल्लेबाजी की है, ठीक ऐसा ही प्रदर्शन टेस्ट चैपियनशिप के फ़ाइनल में किया था। भारत के विरुद्ध खेले गए टेस्ट मैच में केन ने पहली पारी में 49, दूसरी पारी में 52 रन बनाए थे। इस मैच में भारत की हार हुई थी।
