-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ireland Announces Squad For T20 World Cup 2026 Paul Stirling Named As Captain
T20 World Cup 2026 के लिए आयरलैंड की टीम का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी गई कमान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ireland Squad For T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम की घोषणा कर दी गई है। पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में आयरलैंड टीम का ऐलान किया गया है। वहीं इस टीम का उपकप्तान लॉर्कन टकर को बनाया गया।

आयरलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Paul Stirling To Lead Ireland in T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। वहीं इस वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम की घोषणा कर दी गई है। पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में आयरलैंड टीम का ऐलान किया गया है। वहीं इस टीम का उपकप्तान लॉर्कन टकर को बनाया गया है।
वेस्ट इंडीज और USA में खेले गए 2024 संस्करण की टीम की तुलना में आयरलैंड ने इस बार केवल तीन बदलाव किए हैं। टीम में टेक्टर परिवार के टिम टेक्टर को शामिल किया गया है, जो 22 वर्षीय टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ और ऑफ-स्पिनर हैं। इसके अलावा 23 वर्षीय बाएं हाथ के मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज़ बेन कैलिट्ज़ और बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज़ को भी टीम में जगह मिली है।
आयरलैंड के सेलेक्टर ने क्या कहा?
आयरलैंड के नेशनल मेन्स टीम सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने कहा, “यह कहना कम होगा कि हम इस T20 वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 2022 के यादगार टूर्नामेंट के बाद, हम शायद 2024 में अपने सबसे अच्छे फॉर्म में नहीं थे, और तब से इसे सुधारने का इंतज़ार कर रहे हैं। पिछले 18 महीनों में हमने रणनीति, भूमिकाओं और टीम कॉम्बिनेशन के कई विकल्प आज़माए हैं, और हम खुश हैं कि टूर्नामेंट से पहले टीम अच्छी स्थिति में है।”
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
Women’s T20 WC 2026: भारतीय महिला टीम अंक तालिका में किस नंबर पर? कब और किससे होगी अगला मैच, देखें शेड्यूल
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
आयरलैंड को उम्मीद है कि यह युवा ऊर्जा और नया टैलेंट टीम को मजबूती देगा और वह पिछले प्रदर्शन से बेहतर नतीजा हासिल कर पाएगी। पिछले संस्करण में आयरलैंड को निराशा हाथ लगी थी, जहां टीम एक भी मैच जीतने में नाकाम रही और अपने तीनों मुकाबले हार गई थी।
यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा की टेस्टिकुलर टॉर्शन की हुई सर्जरी, टी20 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर
ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में है आयरलैंड
आयरलैंड को ग्रुप B में को-होस्ट श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और ज़िम्बाब्वे के साथ रखा गया है। उनका अभियान 8 फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मैच से शुरू होगा, और सभी लीग मैच श्रीलंका में होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लॉर्कन टकर (उप-कप्तान), बेन व्हाइट, क्रेग यंग
Ireland announces squad for t20 world cup 2026 paul stirling named as captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेजस्वी ने लिया बदला…झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कैसे हुआ खेला? इनसाइड स्टोरी
Jun 18, 2026 | 09:04 PMबुरहानपुर में किसानों की मेहनत पर चली दराती, अड़गांव में सिरफिरे ने काट फेंके 200 केले के लूंगर; भारी आक्रोश
Jun 18, 2026 | 08:57 PMPM Kisan: किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत, शनिवार को खाते में ट्रांसफर होंगे 2-2 हजार रुपये; ये रहा अपडेट
Jun 18, 2026 | 08:52 PMकोलकाता में CBI की बड़ी कार्रवाई, PNB को 191 करोड़ का चूना लगाने वाली 3 कंपनियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 18, 2026 | 08:44 PM₹50 हजार देकर सॉल्वर से परीक्षा दिलवाई; बायोमेट्रिक टेस्ट ने खोला BSF भर्ती परीक्षा के सॉल्वर गैंग का राज
Jun 18, 2026 | 08:41 PMकंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मचा बवाल, सपा विधायक आरके वर्मा पर दर्ज हुई FIR
Jun 18, 2026 | 08:35 PMविदेशी महिला भारत की मेहमाननवाजी की हुई दीवानी, बोली- यहां के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा मददगार
Jun 18, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














