Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘स्पाइडर मैन’ बने ललित यादव, DC के ‘इस’ गेंदबाज ने लपका ऐसा हैरतअंगेज कैच, जिसे देख सब रह गए हैरान- Video

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: May 11, 2023 | 12:07 PM
Follow Us
Follow Us:

चेन्नई: बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच काफी रोमांचक मैच खेला गया। यह मैच चेन्नई ने जीतकर दिल्ली को करारी मात दी है। इस मैच में भले ही दिल्ली को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, इस टीम के एक खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख अब हर कोई इस प्लयेर की तारीफ कर रहा है। हम बात कर रहे हैं, दिल्ली के ललित यादव (Lalit Yadav) की। ललित यादव को केकेआर (KKR) के खिलाफ खेले गए मैच में आराम दिया गया था। लेकिन, चेन्नई के खिलाफ खेला गए मैच में उन्होंने ऐसा शानदार कैच लपका, जिसकी अब हर तरफ तारीफ हो रही है। 

दरअसल, चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में ललित यादव (Lalit Yadav) ने 12वें ओवर में शानदार ड्राइव लगाकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने इस ओवर की पहले ही गेंद में अजिंक्य रहाणे को आउट कर अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। ललित ने अजिंक्य रहाणे को गेंद डाली और फिर अपनी ही बॉल में शानदार कैच लपक कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। रहाणे ने गेंद को सामने की तरफ पुल किया। लेकिन, गेंद हवा में थी, ललित ने यह मौका हाथ से जाने नहीं दिया।

WHAT A BLINDER!#LalitYadav plucks a one-handed stunner out of thin air! Catch of the season candidate? Tune-in to #CSKvDC at #IPLonStar, LIVE now on Star Sports Network#RivalryWeek pic.twitter.com/haSaX6QYY4 — Star Sports (@StarSportsIndia) May 10, 2023

उन्होंने अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से जमीन से कुछ सेंटीमीटर ऊपर गेंद को लपक लिया। ललित की फील्डिंग को देख बल्लेबाज सहित अंपायर भी हैरान रह गए। ललित के इस कैच को देखकर उनकी टीम का हैसला बढ़ गया। ललित ने 2 ओ‌वर्स में 11 रन देकर उन्होंने एक विकेट झटक लिया था। लेकिन, अगले ही ओवर में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। 

सम्बंधित ख़बरें

क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव

चेन्नई के शिवम दुबे और अंबाती रायुडू ने ललित की जमकर धुनाई की। दोनों ने इस ओवर में कुल तीन सिक्स जड़ दिए। इस ओवर से 23 रन आए और ललित का विश्लेषण बिगड़ गया।

Ipl 16 lalit yadav takes stunner catch of ajinkya rahane umpire stuns watch video csk vs dc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2023 | 12:07 PM

Topics:  

  • Lalit Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.