Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हासिल की लगातार तीसरी जीत, थाईलैंड को 13-0 से रौंदा

बिहार के राजगीर में खेले जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने थाईलैंड पर बड़ी जीत हासिल की। थाईलैंड को 13-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 18, 2025 | 04:12 PM

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क :  बिहार के राजगीर में खेले जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने थाईलैंड पर बड़ी जीत हासिल की। थाईलैंड को 13-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-0 से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया था और तीसरे मैच में थाईलैंड को 13-0 से हराया।

भारत के लिए दीपिका ने पांच गोल किए। उसके अलावा प्रीति दुबे ने 2, लालरेमसियामी ने 2, मनीषा चौहान ने 2 गोल किए। जबकि ब्यूटी डुंग डुंग ने एक, नवनीत कौर ने एक और मनीषा चौहान ने एक गोल किए। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को अपने सामने टिकने तक का मौका नहीं दिया। लालरेमसियामी ने अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला।

राजगीर के नवनिर्मित स्टेडियम में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक भारतीय टीम विजयी रही है। तीन मैचों में तीन जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही भारतीय टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फॉरवर्ड के साथ-साथ अभी तक इस टूर्नामेंट में डिफेंस भी मजबूत दिखा है। जिस कारण से टीम ने तीन मुकाबले में जीत हासिल की है।

सम्बंधित ख़बरें

अर्जेंटीना दौरे के लिए Indian Women’s Hockey Team घोषित, स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी

चार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?

हॉकी इंडिया विवाद, यौन शोषण से लेकर बदसलूकी तक, बड़े अंधिकारी पर लगे गंभीर आरोप

India vs Pakistan: महामुकाबले के लिए तैयार है भारत-पाक, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

खेल जगत से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत बनाम थाईलैंड (भारत के तरफ से इन खिलाड़ियों ने किया गोल)

दीपिका कुमारी- (तीसरे, 19वें, 43वें, 45वें और 45वें मिनट) पांच गोल।
प्रीति दुबे- (नौवें और 40वें मिनट) दो गोल।
लालरेमसियामी – (12वें और 56वें मिनट) दो गोल।
मनीषा चौहान- (55वें और 58वें मिनट) दो गोल।
ब्युटी डुंग डुंग- (30वें मिनट) एक गोल।
नवनीत कौर – (53वें मिनट) एक गोल।

भारत बनाम चीन मैच शनिवार को

भारतीय टीम अगला मैच शनिवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ खेलेगी। दिन के अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने कोरिया को 2-1 से हराया जबकि चीन ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए जापान को मात दी।

टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी

भारत और चीन ने अपने तीनों मैच जीते हैं। दोनों टीमों के पास 9-9 अंक हैं। भारतीय टीम 21 गोल के अंतर से चीन के बाद दूसरे पायदान पर है। वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर काबिज भारतीय टीम का गोल अंतर पांच है। ग्रुप स्टेज में टॉप चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

Indian women achieved third consecutive win in asian champions trophy defeated thailand 13 0

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2024 | 07:59 PM

Topics:  

  • Asian Champions Trophy hockey
  • Hockey News
  • Women's Asian Champions Trophy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.