Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ध्रुव जुरेल ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, CM को भेंट की टीम इंडिया की कैप और जर्सी

Dhruv Jurel: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने टीम इंडिया की कैप और जर्सी भेट की। जुरेल आईपीएल और टेस्ट में उज्जवल भविष्य के प्रतीक हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 08, 2026 | 07:43 PM

ध्रुव जुरेल और योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhruv Jurel meet Yogi Adityanath: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। ध्रुव जुरेल ने अपने एक्स अकाउंट पर योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामनाओं के साथ एक खास मुलाकात, योगी आदित्यनाथ के साथ। राधे राधे।” इस दौरान ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय टीम की कैप और जर्सी भेंट की।

आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामनाओं के साथ एक खास मुलाक़ात, माननीय योगी आदित्यनाथ जी के साथ!
राधे राधे 🙏❤️ pic.twitter.com/UvUrjr0W9P
— Dhruv Jurel (@dhruvjurel21) February 8, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ENG vs NEP: इंग्लैंड जीता, लेकिन नेपाल के जज्बे ने छूआ दिल, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने तारीफ में कही बड़ी बात

हंसी-मजाक या अपमान? सहवाग और हरभजन ने चहल की कद-काठी पर कसा तंज, वायरल वीडियो देख यूजर्स ने लगा दी क्लास

नेपाल की बल्लेबाजी देख दंग हुए हैरी ब्रूक, गेंदबाजों की पिटाई पर दिया बड़ा बयान, बोले- आदिल रशीद की…

PCB के बायकॉट पर भड़के सौरव गांगुली! पूछा तीखा सवाल- आखिर किस वजह से पीछे हट रहा है पाकिस्तान?

ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से संबंध रखते हैं। उनका नाम देश के उभरते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों में लिया जाता है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिला है। जुरेल ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए खासकर टेस्ट फॉर्मेट में अपनी क्षमता साबित की है।

फरवरी 2024 में ध्रुव जुरेल ने किया था डेब्यू

फरवरी 2024 में भारतीय टीम के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल अब तक 9 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 459 रन बना चुके हैं। वहीं 6 जुलाई 2024 को टी20 में भी उन्होंने पदार्पण किया था। वह अब तक 4 टी20 मैच खेल चुके हैं। वनडे फॉर्मेट में उनका डेब्यू बाकी है।

राजस्थान रॉयल्स से खेलते हैं आईपीएल

जुरेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 2023 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा जुरेल को 2025 सीजन से पहले टीम ने 14 करोड़ में रिटेन किया था। तीन सीजन के 42 मैचों में 4 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 680 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup में जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

ध्रुव उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 33 प्रथम श्रेणी मैचों में 5 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2,311 रन और 17 लिस्ट ए मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 747 रन बना चुके हैं। हाल में संपन्न दलीप ट्रॉफी में वह सेंट्रल जोन के कप्तान भी थे।

टेस्ट में पंत का विकल्प बने जुरेल

टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत के विकल्प के रूप में जुरेल तेजी से अन्य विकेटकीपरों को पीछे छोड़ते हुए आगे आए हैं। खराब प्रदर्शन की वजह से पंत वनडे और टी20 टीम से ड्रॉप हो चुके हैं। अगर उनका प्रदर्शन टेस्ट में भी खराब होता है और वह टीम से बाहर होते हैं, तो भारतीय टीम मैनेजमेंट सबसे पहले बतौर विकेटकीपर जुरेल की तरफ ही देखेगा। इस तरह जुरेल का भविष्य उज्जवल माना जा रहा है।

Indian wicketkeeper dhruv jurel meets uttar pradesh cm yogi adityanath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 06:54 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Cricket News
  • Dhruv Jurel
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.