अनुष्का शर्मा से पहले इस हसीना के दीवाने थे भारतीय कप्तान विराट कोहली! यूं हुआ था ‘Breakup’
- Written By: मृणाल पाठक
नई दिल्ली: टीम इंडिया के ODI और टेस्ट मैच के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अक्सर किसी ने किसी चीज़ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनका रिश्ता बेहद ही खूबसूरत है। इस कपल (Couple) एक दूसरे के साथ काफी प्यारे लगते हैं। लेकिन, ये बात बहुत कम लोग कि अनुष्का से पहले विराट का अफेयर किसी और के साथ था। विराट अनुष्का से पहले ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस इजाबेल लिटे (Virat Kohli and Izabelle Leite Relationship) को डेट किया करते थे।
विराट और इजाबेल काफी खबरों में भी रहा करते थे। खूबसूरती के मामले में विराट कोहली की पूर्व गर्लफ्रेंड इजाबेल किसी से कम नहीं नहीं हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी हुआ करते हैं। मॉडलिंग की दुनिया में इजाबेल लिटे एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्में भी कर चुकी हैं। इजाबेल ने फिल्मों में एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में आई आमिर खान की फिल्म ‘तलाश द आंसर लाइज विद इन’ से की थी।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली और इजाबेल लिटे का अफेयर साल 2012 से 2014 के बीच रहा था। उस समय उनके बहुत से फोटो भी वायरल हुआ करते थे, जिनमें वे दोनों एक साथ नज़र आते थे। उन दिनों विराट क्रिकेट जगत में अपने पांव जमा रहे थे। हालांकि, विराट का ये रिश्ता महज दो साल तक ही चल सका।
विराट से अपने ब्रेकअप के बाद इजाबेल ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘हां, हम दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। ये रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ।’ इस रिश्ते के खत्म होने के बाद विराट की ज़िंदगी में अनुष्का, जिसके बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर दी और अब इनकी एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।
