श्रीलंका ने जीता टॉस, दासुन शनाका ने किया बल्लेबाजी करने का फैसला

India vs Sri Lanka 2nd ODI SL win toss, Dasun Shanaka opts to bat on Eden Gardens in Kolkata
Published on: 
Updated on: 

कोलकाता: भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka 2nd ODI) के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens) के मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। वहीं, इस मैच का टॉस (Toss) श्रीलंका ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस सीरीज का पहला मैच भारत ने जीतकर इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऐसे में आज का मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका मैच जीतकर सीरीज में अपनी जगह बनाना चाहेंगे। 

भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिलने वाला है। टीम में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव आए, जिन्होंने पिछले मैच में डाइव लगाने के दौरान खुद को चोटिल कर लिया था।